WWE द्वारा लगातार रॉ (Raw) में भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का डेब्यू टीजर दिखाया जा रहा है। अब WWE के ऊपर कई तरह के आरोप लग रहे हैं क्योंकि वीर महान के डेब्यू में काफी देरी की जा रही है। इस बीच पूर्व WWE सुपरस्टार वर्जिल (Virgil) ने वीर महान को लेकर बड़ा बयान दिया है। वर्जिल ने वीर महान को WWE का अगला ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) बताया है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वर्जिल ने ये बात कही। WWE Raw में वीर महान का कब होगा डेब्यू?WWE ड्राफ्ट में इस बार जिंदर महल, वीर और शैंकी की जोड़ी को अलग कर दिया गया था। जिंदर महल और शैंकी को ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया, जबकि वीर को रेड ब्रांड में डाल दिया गया। नवंबर की शुरूआत से ही वीर महान के डेब्यू को टीज किया जा रहा है। हर हफ्ते उनका टीजर रेड ब्रांड में दिखाया जा रहा है। वीर अब रिंग में नए गिमिक के साथ एंट्री करेंगे। हालांकि अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है। इस बात से फैंस और कई दिग्गज गुस्से में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दिग्गज लांस स्टॉर्म ने WWE के ऊपर बड़ा आरोप इस चीज़ को लेकर ही लगाया था।कई दिग्गज ऐसे भी है जो वीर महान के डेब्यू को अभी भी हाइप कर रहे हैं। वर्जिल ने इस बार इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट डाली और वीर महान को WWE का अगला ब्रॉक लैसनर बताया। वर्जिल ने काफी लंबा कैप्शन इस पोस्ट में दिया और वीर की जमकर तारीफ भी की। View this post on Instagram Instagram Postब्रॉक लैसनर का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। WWE में भी बहुत सफलता अभी तक ब्रॉक लैसनर ने हासिल की। वीर महान को ब्रॉक लैसनर की तरह सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अगर WWE द्वारा वीर महान का प्रयोग सही से किया गया तो आने वाले समय में जरूर वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। वैसे वीर ने जिंदर महल के साथ मिलकर अच्छा काम किया था। इस वजह से ही उन्हें रेड ब्रांड में अब आगे पुश दिया जाएगा।