"मैंने हमेशा Brock Lesnar द्वारा दी गई सलाह पर काम किया"- WWE के फेमस Superstar ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार नटालिया (Natalya) ने इस बार दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ा खुलासा किया। नटालिया ने कहा कि ब्रॉक लैसनर ने उनकी बहुत बार मदद की। प्रोफेशनल रेसलिंग में ब्रॉक लैसनर को सबसे खतरनाक सुपरस्टार माना जाता है। पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पर ब्रॉक लैसनर कभी नहीं रहते हैं। लैसनर का रूप रिंग के बाहर हमेशा कुछ अलग सा रहा है। कई लोग उनकी तारीफ कर चुके हैं।

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर नटालिया की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Sports Guys Talking Wrestling को हाल ही में नटालिया ने अपना इंटरव्यू दिया। ब्रॉक लैसनर को लेकर उन्होंने कहा,

ब्रॉक लैसनर हमारे सभी मैच देखते हैं। मेरा अंतिम मैच जो ब्लू ब्रांड में हुआ था वो भी उन्होंने देखा। लैसनर इसके बाद हमें सलाह देते हैं। मैच में जो हमने किया उसके बारे में बताते हैं। लैसनर बताते हैं कि कैसे हम अच्छा कर सकते हैं। वो शो के दौरान मौजूद रहते हैं और सभी मैच देखते हैं। सभी लोगों की वो चिंता करते हैं। जो भी वो कहते हैं मुझे बहुत अच्छा लगता है। लैसनर को पता रहता है कि किस तरह काम करना होता है। वो ये ही चीज़ हमें बताते हैं। फाइट को कैसे बिल्ड करना होता है वो हमें बताते हैं। लीडर के रूप में वो इस समय काम कर रहे हैं। मैंने हमेशा ब्रॉक लैसनर द्वारा दी गई सलाह पर काम किया।

WrestleMania 38 में इस बार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE ने अभी तक इन दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। लैसनर भी बेबीफेस के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस का हील रन भी पिछले दो साल से जबरदस्त चल रहा है। 560 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WrestleMania में इस बार काफी एक्शन ये दोनों दिखाएंगे। फैंस को बड़ा सरप्राइज भी इस मैच में मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications