WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर और दिग्गज के बेटे ने शानदार फ्रॉग स्प्लैश लगाकर दिखाया अपना जलवा, दुश्मन को धराशाई कर जीता मैच

Pankaj
WWE दिग्गज के बेटे को लेकर अहम जानकारी
WWE दिग्गज के बेटे को लेकर अहम जानकारी

Hornswoggle: पूर्व WWE सुपरस्टार होर्न्स्वोगल (Hornswoggle) के बेटे लंदन (Landon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने प्रो रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए लंदन तैयार हो गए है। उन्होंने एक रेसलिंग इवेंट में शानदार जीत भी हासिल की।

होर्न्स्वोगल की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा। फैंस को ये भी नहीं पता होगा कि उनके बेटे का नाम लंदन है। होर्न्स्वोगल और उनके बेटे की तस्वीर आप लोगों ने बहुत कम देखी होगी। लंदन ही कभी-कभार इंस्टाग्राम पर पिक्चर शेयर करते हैं।

36 साल के होर्न्स्वोगल ने हाल ही में इंडिपेंडेंट रेसलिंग इवेंट की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंदन ने अपने प्रतिद्वंदी को शानदार फ्रॉग स्प्लैश दिया। ये मूव देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। लंदन ने अपने दुश्मन को ये जबरदस्त मूव लगाकर पिन करते हुए जीत हासिल की।

वीडियो को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि लंदन आने वाले टाइम पर तगड़े रेसलर बन सकते हैं। वो किसी बड़ी रेसलिंग कंपनी में भी नज़र आ सकते हैं। WWE से अच्छा ऑप्शन उनके लिए दूसरा कोई नहीं होगा।

WWE में होर्न्स्वोगल ने अच्छा काम किया

होर्न्स्वोगल ने साल 2006 से 2016 तक WWE में जबरदस्त काम किया था। करीब एक दशक तक उन्होंने फैंस का खास अंदाज में मनोरंजन किया। ज्यादातर उनके कॉमेडी सैगमेंट ही होते थे। उनके लिए सबसे बड़ा मोमेंट The Great American Bash 2007 इवेंट में आया था। यहां उन्होंने जेमी नोबेल को हराकर क्रूजरवेट चैंपियनशिप जीती थी।

होर्न्स्वोगल का काम सभी को पसंद आता था। विंस मैकमैहन ने भी हमेशा उनका शानदार अंदाज में प्रयोग किया। फैंस भी उन्हें बहुत चीयर करते थे। होर्न्स्वोगल WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर माने जाते हैं क्योंकि वो सिर्फ 4 फुट 5 इंच के है। होर्न्स्वोगल भी चाहेंगे कि उनका बेटा आगे जाकर अच्छा रेसलर बने। भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली के साथ भी होर्न्स्वोगल की अच्छी राइवलरी रही थी। दोनों के बीच साल 2007 में तीन मैच हुए थे। पहला मैच खली ने जीता था। अगले दो मैच नो कान्टेस्ट पर खत्म हुए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment