WWE में 1700 से ज्यादा मैच लड़ने वाला दिग्गज कैंसर से बिल्ली के निधन पर गम में डूबा, सोशल मीडिया पर दी दिल झकझोर देने वाली खबर

जानिए किस WWE दिग्गज को पहुंची बहुत बड़ी क्षति?
जानिए किस WWE दिग्गज को पहुंची बहुत बड़ी क्षति?

Natalya: WWE में नटालिया (Natalya) का बहुत बड़ा नाम है। इस बार उन्होंने एक दुखद न्यूज सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। रेसलिंग जगत ने इसके बाद उनके प्रति संवेदना प्रकट की। खबर सुनकर आपका दिल भी जरूर टूट जाएगा।

Ad

WWE दिग्गज ने इंस्टाग्राम और X के जरिए बताया कि उनकी बिल्ली टूपॉज का निधन हो गया है। नटालिया ने कहा कि वो कैंसर से पीड़ित थी और अंतिम समय में उसने बहुत संघर्ष किया। नटालिया के लिए ये बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि हमेशा से वो बिल्ली प्रेमी रही हैं।

पूर्व चैंपियन ने बहुत ही इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने टूपॉज के साथ जुड़े अपने कनेक्शन के बारे में भी बताया। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि वो उनके लिए कितना मायने रखती थी। दिग्गज ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा,

हमारा बहुत दिल दुखा है। हमने टूपॉज को खो दिया है। उसने कैंसर से बहुत लड़ाई लड़ी, इसके लिए मुझे उसके ऊपर गर्व है। मेरे पास टूपॉज की जैसी कभी दूसरी बिल्ली नहींं रही। टूपॉज और मेरे बीच अच्छा रिलेशन था। वो मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मेरे दिल में उसके लिए हमेशा एक सेफ जगह रहेगी। और उसके जैसा दूसरा कभी कोई नहींं होगा
Ad

WWE में नटालिया ने अभी तक बहुत नाम कमाया

नटालिया का नाम WWE दिग्गजों की लिस्ट में आता है। WWE में वो 1700 से ज्यादा मैच अभी तक लड़ चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 में WWE मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज भी वो रेड ब्रांड में जबरदस्त काम कर रही हैं। उन्होंने नए सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने का जिम्मा ले रखा है। फ्यूचर में जरूर उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा।

नटालिया 41 साल की हो चुकी हैं और अभी भी विमेंस डिवीजन में उनका जलवा बरकरार है। रोस्टर में मौजूद सभी विमेंस सुपरस्टार उनके साथ रिंग शेयर करना चाहती हैं। WWE में वो कई उपलब्धियां भी अपने करियर में हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने दो बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की। इसके अलावा एक बार SmackDown विमेंस चैंपियन और डीवाज़ चैंपियन भी वो रह चुकी हैं। टमीना के साथ मिलकर वो एक बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमा चुकी हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications