'मुझे यह बिल्कुल भी समझ नहीं आया'- WWE Raw में हुए Seth Rollins के सैगमेंट पर दिग्गज ने लगाए आरोप

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार को लेकर आई प्रतिक्रिया

Seth Rollins: पूर्व WWE हेड राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के रॉ (Raw) में हुए बैकस्टेज सैगमेंट पर बात की।

सैथ रॉलिंस ने बैकस्टेज बैरन सैक्सटन को अपना इंटरव्यू दिया जब फिन बैलर उन्हें रोका। बैलर ने धमकियां दीं और दोबारा मैच के लिए कहा। सैथ की बातचीत पूरी हो गई और उन्होंने बैलर से अनुरोध किया कि वह उन्हें मारें या उनके सामने से हट जाएं। फिन ने जाने का नाटक किया लेकिन एक चौंकाने वाला हमला शुरू करने के लिए लौट आए।

Legion of RAW के एपिसोड में रूसो ने सैथ रॉलिंस को लेकर कहा,

मैं यह प्रोमो देख रहा हूं और लंबे समय में पहली बार, जब यह सिर्फ सैथ और बैलर के बारे में है, तो हम देखते हैं कि सैथ गंभीर हो जाते हैं। और मैं ठीक हूं भाई, भगवान का शुक्र है, वह अब जोकर नहीं है। अब हम सैथ का एक गंभीर पक्ष देख रहे हैं। लेकिन फिर आप सवाल उठाते हैं, तो क्या यह पूरा एक्ट था। मैं अब सैथ का गंभीर रूप देख रहा है। वो एक जोकर की तरह व्यवहार कर रहे हैं। आप ऐसा क्यों कर रहे हो? मैं जो कह रहा हूं वह तुम समझ रहे हो? मुझे यह बिल्कुल भी समझ नहीं आया।

youtube-cover

WWE SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस को मिलेगी कड़ी चुनौती

SummerSlam 2023 में सैथ रॉलिंस और फिन बैलर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। दोनों के बीच एक मुकाबला हो चुका है। फिन बैलर को वहां पर हार मिली है। जजमेंट डे को इस समय कंपनी द्वारा पुश दिया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam में रॉलिंस का टाइटल रन खत्म हो सकता है। बैलर नए चैंपियन बन सकते हैं। डेमियन प्रीस्ट और बैलर के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं। हाल ही में प्रीस्ट ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता था। रॉलिंस भी एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें फैंस द्वारा बहुत चीयर किया जाता है। देखना होगा कि उनके लिए कंपनी ने आगे क्या प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications