Austin Theory: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। यूएस चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) का सैगमेंट भी हुआ। एक बार फिर उनके ऊपर अटैक हुआ। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने वापसी कर उन्हें जबरदस्त स्पीयर दिया। खैर पूर्व WWE राइटर विंस रूसो (Vince Russo) ने अब थ्योरी के मौजूदा रन को लेकर बड़ा बयान दिया है।Survivor Series WarGames में पिछले साल ऑस्टिन थ्योरी ने बॉबी लैश्ले और सैथ रॉलिंस को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद भी इनकी राइवलरी रेड ब्रांड में चलती रही। चैंपियन होने के बावजूद थ्योरी को हमेशा कमजोर दिखाया गया। थ्योरी से ज्यादा अच्छी बुकिंग रॉलिंस और लैश्ले की हुई। WWE दिग्गज ने Seth Rollins और Bobby Lashley को लेकर दिया बयानहमेशा से किसी हील को एक बड़े मोमेंट की जरूरत रहती है। ऐसा अभी तक ऑस्टिन थ्योरी के साथ नहीं हुआ। Sportskeeda Legion of RAW पर बात करते हुए विंस रूसो ने कहा, अभी तक सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले के ऊपर ज्यादा फोकस किया गया। जबकि फोकस ऑस्टिन थ्योरी को अगले लेवल पर ले जाने की होनी चाहिए थी। थ्योरी को इस समय आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्हें मदद की जरूरत है। चैंपियन होने के बावजूद वो जीरो लेवल पर चल रहे हैं।वैसे कुछ हद तक विंंस रूसो ने सही बात कही है। रॉलिंंस और लैश्ले के सामने थ्योरी को बहुत कमजोर दिखाया जा रहा है। इस हफ्ते भी रॉलिंस और थ्योरी ने प्रोमो दिए। इस दौरान थ्योरी के ऊपर सैथ हावी रहे थे। सैथ के जाने के बाद बॉबी लैश्ले ने एंट्री की। लैश्ले ने भी ऑस्टिन को धराशाई कर दिया।किसी को समझ नहीं आ रहा है कि थ्योरी के साथ इस समय क्या चल रहा है। उनके लिए WWE ने क्या प्लान तैयार किया है ये भी किसी को नहीं पता। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर आगे जाकर थ्योरी का करियर खत्म हो सकता है। इनकी राइवलरी में आगे जाकर क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। अगले हफ्ते देखना होगा कि ऑस्टिन थ्योरी के साथ क्या होगा। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।