WWE वीडियो: 10 मौके जब Superstars पर अपने परिवार के सामने जानलेवा हमला हुआ

WWE सुपरस्टार्स अपने दुश्मनों का बुरा हाल करने से बिल्कुल नहीं चूकते हैं
WWE सुपरस्टार्स अपने दुश्मनों का बुरा हाल करने से बिल्कुल नहीं चूकते हैं

WWE: WWE में कई बार सुपरस्टार्स के परिवार एरीना में शोज़ के दौरान मौजूद रहते हैं। देखा जाए तो सुपरस्टार्स के लिए अपने परिवार के सामने परफॉर्म कर पाना काफी खास पल होता है। WWE में कई बार ऐसा भी देखने को मिल चुका है जब सुपरस्टार्स पर अपने परिवार के सामने खतरनाक हमला किया गया था। देखा जाए तो ऐसा होना सुपरस्टार्स के लिए काफी शर्मिंदगी की बात होती है। इस आर्टिकल में हम WWE में हुए 10 ऐसे ही पलों का जिक्र करने वाले हैं जब सुपरस्टार्स पर अपने परिवार के सामने जानलेवा हमला हुआ था।

Ad

WWE में 10 मौके जब सुपरस्टार्स पर अपने परिवार के सामने जानलेवा हमला हुआ

- WWE SummerSlam 2020 में सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो को हथकड़ी लगाकर उन्हें रोप्स से बांध दिया था। इसके बाद सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो की नज़रों के सामने उनके बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो पर खतरनाक हमला करने के बाद उन्हें पिन करते हुए मैच जीत लिया था।

- Royal Rumble 2020 में बेली vs लेसी एवंस का मैच देखने को मिला था। इस मैच के दौरान बेली ने लेसी एवंस की उनकी बेटी के सामने रिंगसाइड पर जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी थी।

- Survivor Series 1994 में ब्रेट हार्ट की मां बॉब बैकलंड के हाथों अपने बेटे का बुरा हाल होते हुए नहीं देख पाई थीं। इसके बाद ब्रेट हार्ट की मां ने रिंग में टॉवेल फेंककर मैच समाप्त कर दिया था।

- WrestleMania 22 में शॉन माइकल्स ने विंस मैकमैहन को टेबल पर लिटाकर ट्रैश कैन से उनके शरीर का आधा हिस्सा ढक दिया था। उस वक्त शेन मैकमैहन हथकड़ी के माध्यम से रोप्स से बंधे हुए थे। इसके बाद शॉन ने उनके सामने ही लैडर के टॉप से विंस को एल्बो ड्रॉप दे दिया था।

- ऐज ने TLC 2006 में लैडर के टॉप से टेबल पर लेटे रिक फ्लेयर पर छलांग लगा दी थी। इस वजह से टेबल टूट गया था और अपने पिता के धराशाई होने के बाद शार्लेट फ्लेयर दुखी होकर उन्हें उठने के लिए कह रही थीं।

- SummerSlam 2021 में बॉबी लैश्ले ने गोल्डबर्ग के सामने ही उनके बेटे गेज को हर्ट लॉक में जकड़कर उनकी हालत खराब कर दी थी।

- रोमन रेंस ने WWE Hell in a Cell 2020 में जिमी उसो को गिलोटिन चोक में जकड़कर जे उसो को आई क्विट बोलने के लिए मजबूर कर दिया था।

- ऐज ने Extreme Rules 2022 में बेथ फीनिक्स को रिया रिप्ली के हमले से बचाने के लिए आई क्विट बोल दिया था। इसके बावजूद रिया रिप्ली ने स्टील चेयर से बेथ फीनिक्स पर जानलेवा हमला कर दिया था।

- रैंडी ऑर्टन ने Raw के एक एपिसोड में द मिज़ की उनकी मां के सामने ही बुरी तरह पिटाई कर दी थी। यह देखकर द मिज़ की मां रोने लगी थीं।

Ad

- ब्रॉक लैसनर ने 17 जुलाई 2023 को हुए Raw में कोडी रोड्स के परिवार के सामने ही उनपर खतरनाक हमला करते हुए उन्हें किमुरा लॉक में जकड़ लिया था। उस वक्त कोडी रोड्स की मां असहाय होकर यह सब देख रहीं थी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications