WWE वीडियो: 'द बीस्ट' Brock Lesnar के रेसलिंग करियर के 8 सबसे बड़े दुश्मन

brock lesnar greatest rivals wwe
WWE में ब्रॉक लैसनर के सबसे बड़े दुश्मन

Brock Lesnar: ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE इतिहास के सबसे सफल और महान सुपरस्टार्स में से एक हैं और कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। उन्होंने द अंडरटेकर (The Undertaker), ट्रिपल एच (Triple H) और हल्क होगन (Hulk Hogan) समेत कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर की है। उनके इसी ऐतिहासिक करियर को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में आइए WWE इतिहास में रहे Brock Lesnar के 8 सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में जानते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

WWE में Brock Lesnar के 8 सबसे बड़े दुश्मन:

-WrestleMania 31 में Brock Lesnar के हाथों बुरा हाल होने के बाद भी रोमन रेंस हार मानने को तैयार नहीं थे। लगातार 2 जर्मन सुपलेक्स और एक एफ-5 का प्रभाव झेलने के बाद भी रोमन द्वारा किए गए किक आउट ने क्राउड को चौंका दिया था।

-WrestleMania 33 में लैसनर ने गोल्डबर्ग को लगातार 7 जर्मन सुपलेक्स लगाते हुए दिखाया कि उन्हें द बीस्ट क्यों कहा जाता है। इसके बावजूद गोल्डबर्ग का अपने पैरों पर खड़े हो जाना एक अविश्वसनीय लम्हा रहा था। अंत में लैसनर ने एफ-5 लगाने के बाद WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की।

youtube-cover
Ad

-WrestleMania 30 में द अंडरटेकर के साथ लैसनर का मैच 25 मिनट से भी ज्यादा देर तक चला, जहां अंत में अंडरटेकर की ऐतिहासिक स्ट्रीक के टूटने से सब चौंक उठे थे।

-SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स ने द बीस्ट को कड़ी टक्कर दी और उन्हें चित करते हुए साबित किया कि वो खुद से तगड़े रेसलर्स को भी हराने का दम रखते हैं।

-SummerSlam 2014 में लैसनर ने जॉन सीना को डॉमिनेट किया, लेकिन द चैम्प हार मानने को तैयार नहीं थे। इस मैच में जीत दर्ज करने से पहले द बीस्ट ने जॉन पर 16 जर्मन सुपलेक्स लगाए थे।

-SummerSlam 2012 में Brock Lesnar का ट्रिपल एच के साथ मैच बहुत यादगार और धमाकेदार साबित हुआ, जिसमें द गेम ने उनका जीत पाना मुश्किल कर दिया था।

youtube-cover
Ad

-WrestleMania 19 में ब्रॉक लैसनर और कर्ट एंगल के रूप में 2 वर्ल्ड-क्लास रेसलर्स आमने-सामने आए। दोनों की टेक्निकल रेसलिंग ने इस मैच को बहुत यादगार बनाया और अंत में जीत दर्ज कर लैसनर नए WWE चैंपियन बनने में सफल रहे थे।

-SummerSlam 2019 में लैसनर ने सैथ रॉलिंस को उठा-उठाकर पटका था, लेकिन रॉलिंस हार मानने को तैयार नहीं थे। अंत में द शील्ड के पूर्व मेंबर ने वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस देते हुए WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications