WWE दिग्गज Roman Reigns और उनके भाइयों को लेकर मौजूदा चैंपियन का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

WWE में द ब्लडलाइन के सफर पर साथी रेसलर ने की बात (Photos: WWE.com)
WWE में द ब्लडलाइन के सफर पर साथी रेसलर ने की बात (Photos: WWE.com)

Nia Jax on The Bloodline: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के परिवार के मेंबर ने द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर विचार रखें हैं। इस दौरान मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स भावुक हो गईं। द ब्लडलाइन WWE का एक ऐसा ग्रुप है जिसके मेंबर्स रोमन रेंस, जिमी उसो और जे उसो थे। इसके साथ पॉल हेमन भी थे लेकिन वह सिर्फ स्पेशल काउंसिल थे। वैसे रोमन और पॉल ने मिलकर ही इसे शुरू किया था।

Ad

जे उसो पिछले साल ग्रुप से अलग होकर Raw में शामिल हो गए थे। वह वहां इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने और हालिया SmackDown एपिसोड में भी नजर आए थे। यहां उनका सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन तथा रोमन रेंस और जिमी उसो के साथ बैकस्टेज सामना हुआ था। नाया जैक्स भी इसी समोअन खानदान से आती हैं और उन्होंने हाल में इसके बारे में एक न्यूज पोर्टल से बात की थी।

Daily Mail UK के साथ बातचीत में WWE विमेंस चैंपियन ने माना कि रोमन और उसोज़ ने इस ग्रुप के बनने से पहले भी कितनी बार अपने परिवार और आराम के समय का बलिदान दिया है। नाया ने बताया कि कैसे द उसोज़ एक समय पर अलग काम करते थे जबकि रोमन रेंस एक अन्य ग्रुप द शील्ड का हिस्सा थे। नाया ने उनकी मेहनत की तारीफ की और साथ ही उनको मिली सफलता पर खुशी भी जाहिर की। नाया ने कहा

"यह देखना बेहद अद्भुत है क्योंकि जब मैं पहली बार आई थी तो द उसोज़ अपना काम कर रहे थे। रोमन उस समय भी द शील्ड का हिस्सा थे, तो मैंने इन सबको उन किरदारों से बढ़ते हुए आज के रूप में देखा है। मुझे उनपर गर्व है क्योंकि उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की है। वह अपने परिवार और आराम के समय को कुर्बान कर रहे थे ताकि वह अच्छे से मेहनत कर सकें और इसको किसी ने नहीं देखा है। वह काम कर रहे थे ताकि आज हर कोई कह पाए, अरे, द ब्लडलाइन।"
youtube-cover
Ad

WWE विमेंस चैंपियन Nia Jax ने The Bloodline के मेहनत को लेकर और क्या कहा?

नाया जैक्स ने इसी बातचीत में कहा कि सभी द ब्लडलाइन मेंबर्स 15 सालों से मेहनत कर रहे हैं। WWE विमेंस चैंपियन ने कहा कि इसको याद करके उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। द वन्स के फिंगर मूवमेंट को लेकर भी नाया जैक्स ने अपने विचार रखे और कहा कि वह इसको देखकर बहुत ज्यादा गौरव महसूस करती हैं। नाया का मानना है कि द ब्लडलाइन अब सब कल्चर में है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications