Fan Comment Tiffany Stratton Boyfriend: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में टिफनी स्ट्रैटन इन-रिंग एक्शन में नज़र आई थीं। उन्होंने नाया जैक्स के खिलाफ अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को दांव पर लगाया था। मैच का अंत DQ से हो गया था। टिफनी ने उस मैच के लिए एंट्री से जुड़ी वीडियो डाली और एक फैन ने मजेदार कमेंट किया है। टिफनी स्ट्रैटन ने SmackDown में अपने मैच के लिए एंट्री करते हुए वीडियो डाली। इसमें वो पिंक रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में WWE विमेंस चैंपियनशिप है। टिफनी ने कैप्शन में बताया कि वो दो बार की क्वीन स्लेयर बनेंगी। आप नीचे टिफनी स्ट्रैटन द्वारा पोस्ट की गई खूबसूरत वीडियो देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने टिफनी स्ट्रैटन की पोस्ट पर मजेदार कमेंट किया। उन्होंने टिफनी स्ट्रैटन के बॉयफ्रेंड लुडविग काइजर का जिक्र किया। उन्होंने काइजर को लकी बताया और कहा कि इसी वजह से वो उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताने का प्रयास किया कि लुडविग काफी खुशनसीब हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा, "लकी लुडविग काइजर.... आपसे नफरत है।"आप नीचे फैन के कमेंट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:WWE फैन का कमेंट (Photo: Tiffany Stratton Instagram)WWE WrestleMania 41 के लिए टिफनी स्ट्रैटन के मैच का ऐलान हो गया हैSmackDown में टिफनी स्ट्रैटन और नाया जैक्स का WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच अच्छा रहा। अंत में जब टिफनी जीत के करीब थीं, तो कैंडिस लेरे ने उनपर हमला कर दिया। इसी कारण मैच DQ से खत्म हुआ और स्ट्रैटन चैंपियन बनी रहीं। ट्रिश स्ट्रैटस उन्हें बचाने आईं लेकिन नाया जैक्स और कैंडिस ने दोनों की हालत खराब कर दी। टिफनी रिंग में घायल पड़ी थीं। शार्लेट फ्लेयर ने उसी समय रिंग में एंट्री की और आकर प्रोमो कट किया। उन्होंने इसी बीच टिफनी पर निशाना साधा और बताया कि उनका समय खत्म होने वाला है। इसी बीच फ्लेयर ने ऐलान किया कि वो WrestleMania 41 में विरोधी के रूप में टिफनी स्ट्रैटन को चुनती हैं। कुछ देर बाद WWE ने ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि टिफनी और फ्लेयर के बीच WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए WrestleMania 41 में भिड़ंत होगी। View this post on Instagram Instagram Post