WWE Elimination Chamber के मेन इवेंट में जीत हासिल करने के बाद मौजूदा चैंपियन के छलके आंसू, फैंस को कहा धन्यवाद

Ujjaval
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली हुईं भावुक
WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली हुईं भावुक

Rhea Ripley: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2024) इवेंट काफी सफल रहा। शो के मेन इवेंट में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) और नाया जैक्स (Nia Jax) के बीच मैच देखने को मिला था। रिप्ली ने यहां बड़ी जीत हासिल की और अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिटेन किया। अब एक वीडियो सामने आई हैं, जहां रिप्ली अपना कैरेक्टर ब्रेक करते हुए रो रही हैं।

Ad

Elimination Chamber 2024 के समापन के बाद की एक क्लिप वायरल हो रही है। इसमें रिया रिप्ली का परिवार काफी खुश दिख रहा है, वहीं रिंग में मौजूद रिया रिप्ली अपनी चैंपियनशिप के साथ नज़र आ रही हैं। इसी बीच वो काफी भावुक दिख रही हैं और साफ तौर पर उनकी आंखों से आंसू छलक रहे हैं।

रिया रिप्ली अमूमन अपने कैरेक्टर में रहती हैं। उनके हील गिमिक को फैंस काफी पसंद करते हैं। रिप्ली का अपने कैरेक्टर को ब्रेक करके इस तरह से रोना काफी चौंकाने वाली चीज़ है। इससे पता चलता है कि अपने देश ऑस्ट्रेलिया में परफॉर्म करके जीत दर्ज करना उनके लिए कितना मायने रखता है।

आप नीचे रिया रिप्ली की वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन Rhea Ripley ने Elimination Chamber के बाद ऑस्ट्रलियाई फैंस को कहा शुक्रिया

रिया रिप्ली ने नाया जैक्स पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर आकर ऑस्ट्रेलियाई फैंस को धन्यवाद कहा। रिप्ली को अपने देश में सभी प्रशंसकों द्वारा काफी सपोर्ट मिला और हर कोई उनकी जीत से खुश था। रिप्ली ने अपनी पोस्ट में लिखा,

"ऑस्ट्रेलिया, आपको धन्यवाद!"

आप नीचे रिया रिप्ली की यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रिया रिप्ली ने फैंस को धन्यवाद कहने के बाद WWE द्वारा पोस्ट की गई वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में फैंस रिया के लिए चैंट लगा रहे थे। रिया रिप्ली का असली नाम डेमी बेनेट है। रिप्ली ने पोस्ट में अपना असली नाम उपयोग किया। उन्होंने लिखा,

"यह (फैंस की चैंट) छोटी डेमी बेनेट के लिए है।"

आपको बता दें कि बैकी लिंच ने विमेंस Elimination Chamber मैच में जीत दर्ज की और अब वो रिया रिप्ली के खिलाफ WWE WrestleMania XL में नज़र आएंगी। दोनों ही रेसलर्स के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications