Rhea Ripley & Buddy Matthews Post: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) अपने वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच कई बार वो अपने पति बडी मैथ्यूज़ (Buddy Matthews) के साथ भी फोटो डाल चुकी हैं। मैथ्यूज़ इस समय AEW का हिस्सा हैं, वहीं रिया WWE में बवाल कर रही हैं। अब एक फैन ने उनकी हालिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए अजीबोगरीब शर्त रख दी है।रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ ने साथ मिलकर एक शानदार ब्लैक एंड वाइट फोटो पोस्ट की। यह उनके वर्कआउट के दौरान की तस्वीर है। इसमें वो अपने मसल फ्लेक्स कर रहे हैं। रिया के पति खास तौर पर शानदार शेप में नज़र आ रहे हैं और साफ तौर पर लग रहा है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने जबरदस्त सुधार दिखाया है। आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postएक फैन ने रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ की इस पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट द्वारा बडी मैथ्यूज़ की तारीफ की और उन्हें अंडररेटेड बताया। रिया रिप्ली मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं। फैन ने कमेंट में शर्त लगाई कि बडी भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन हैं। इसपर उन्होंने अपना घर तक दांव पर लगाने की बात कही। बाद में उन्होंने हंसने वाला इमोजी डालकर बताने का प्रयास किया कि वो मजाक कर रहे हैं। उन्होंने कमेंट करते हुए कहा, "आप (बडी मर्फी) काफी अंडररेटेड और भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन हैं। मैं इस बात पर अपना घर दांव पर लगा सकता हूं।"आप नीचे फैन का कमेंट देख सकते हैं:रिया रिप्ली और बडी मर्फी की पोस्ट पर कमेंट (Photo: Rhea Ripley Instagram)WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली और बडी मैथ्यूज़ कब से साथ हैं?WWE की मौजूदा चैंपियन रिया रिप्ली काफी समय से बडी मैथ्यूज़ के साथ हैं। दोनों ने 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद अगस्त 2023 में उन्होंने सगाई कर ली और इसकी फोटो भी पोस्ट की। पिछले साल जून 2024 में रिया और बडी शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद से वो साथ हैं और लगातार फोटो डालते हैं। देखना होगा कि बडी की कभी WWE में वापसी होती है, या नहीं। View this post on Instagram Instagram Post