"मैंने उन्हें रिटायर किया"- चैंपियन ने दो स्टार्स का बनाया मजाक, WWE फैंस पर साधा निशाना

WWE की बड़ी चैंपियन ने गिरोधी पर मारा तंज (Photo: WWE.com)
WWE की बड़ी चैंपियन ने गिरोधी पर मारा तंज (Photo: WWE.com)

Liv Morgan Takes Shot Becky Lynch & Rhea Ripley: WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने हाल में पूर्व सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) और अपने विरोधी रिया रिप्ली पर कड़वी बात कही है। मौजूदा चैंपियन का मानना था कि वह सबसे बड़ी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स का मजाक बनाया। लिव मॉर्गन ने WrestleMania XL के बाद हुए Raw में रिया रिप्ली पर बैकस्टेज हमला कर दिया था। इसके चलते रिया को अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी थी।

Ad

बैकी लिंच ने बाद में एक विमेंस बैटल रॉयल को जीतकर यह चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच को इस टाइटल के लिए King and Queen of the Ring में हराया था जिसके चलते वह नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बन गई थीं। बैकी 27 मई 2024 को Raw में इसके लिए हुए स्टील केज मैच को हार गई थीं। आयरिश सुपरस्टार का कॉन्ट्रैक्ट बाद में जून 2024 में खत्म हो गया था और वह कंपनी से चली गई थीं।

लिव ने SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। वह इसके बाद द जजमेंट डे का हिस्सा बन गई थीं। Raw के 9 सितंबर 2024 वाले एपिसोड के दौरान वह तथा बाकी के उनके ग्रुप के मेंबर्स ने रिया और उनके टेरर ट्विन डेमियन प्रीस्ट पर हमला किया था। इसके बाद लिव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए WWE फैंस पर भी निशाना साधा और लिखा,

"सिर्फ एक रिमाइंडर, मैंने रिया रिप्ली की अनडिफिटेड स्ट्रीक खत्म की थी। मैंने ही अकेले दम पर बैकी लिंच को रिटायर किया। मैं इतिहास की सबसे बढ़िया विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हूं। आप रो सकते हैं।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE Bad Blood 2024 में रिया रिप्ली के खिलाफ अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी लिव मॉर्गन

WWE Raw के हालिया एपिसोड में कंपनी ने यह घोषणा कर दी थी कि लिव मॉर्गन को अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करना होगा। वहीं कंपनी ने साथ में यह भी घोषणा की थी कि फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट भी आमने सामने होंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह यहां भी अपना टाइटल डिफेंड करते हुए रिटेन कर पाती हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications