WWE WrestleMania: 3 सबसे छोटे मैच जो कुछ सेकेंड में ही खत्म हो गए थे

WWE WrestleMania में कई कम समय के मैच हुए हैं (Photos: WWE.com)
यह मैच कुछ ज्यादा ही छोटे थे (Photos: WWE.com)

Shortest WrestleMania matches in history: WWE इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania 41) को 19 और 20 अप्रैल को लास वेगास में करने वाली है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए अबतक कुल चार मैच ही घोषित हुए हैं। यह मैच कितने समय में खत्म होंगे इसके बारे में तो अप्रैल में मालूम चलेगा, लेकिन मेनिया के इतिहास में ऐसे भी कई मुकाबले हुए हैं जिनका अंत बेहद जल्दी हो गया था। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन मैच बताने वाले हैं जो सबसे बड़े इवेंट के इतिहास में सबसे कम समय में WWE के अंदर खत्म हुए हैं।

Ad

#3 WWE WrestleMania 28 में डेनियल ब्रायन vs शेमस मात्र 18 सेकेंड में खत्म हो गया था

youtube-cover
Ad

डेनियल ब्रायन 2012 में साल के सबसे बड़े शो के समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन थे और इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना टाइटल शेमस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मैच में एंट्री करने में उन्हें जो समय लगा वह इस मुकाबले से ज्यादा था। डेनियल रिंग में आए और उन्हें अपनी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड एजे ली से किस मिला। इसके बाद जैसे ही ब्रायन पलटे तो शेमस ने ब्रॉगकिक मूव हिट करके चैंपियन को पिन कर दिया। इसके चलते वह नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। यह मुकाबला महज 18 सेकेंड ही चल पाया था।

#2 केन vs चावो गुरेरो मैच केवल 11 सेकेंड में WWE WrestleMania 24 के दौरान खत्म हो गया था

Ad

केन ने WrestleMania 24 में दो मैच लड़े थे। वह पहले प्री-शो में एक 24-मैन बैटल रॉयल का हिस्सा थे। उसको जीतने वाला रेसलर उसी शो में ECW चैंपियन चावो गुरेरो से उनका टाइटल जीतने का प्रयास करने वाला था। द बिग रेड मॉन्स्टर ने पहले तो बैटल रॉयल जीता। जब उनका सामना ECW चैंपियन चावो से हुआ तो उन्होंने महज 11 सेकेंड में उन्हें पिन कर दिया। केन ने रिंग के नीचे से एंट्री की और चोकस्लैम देते हुए गुरेरो पर जीत दर्ज कर ली।

#1 6 सेकेंड में द रॉक ने एरिक रोवन को WWE WrestleMania 32 में हरा दिया था

youtube-cover

द रॉक ने WrestleMania 32 में धमाकेदार तरीके से एंट्री की। उन्होंने उस प्रीमियम लाइव इवेंट की अटेंडेंस का जिक्र किया, लेकिन उसी समय द वायट फैमिली ने आकर दखल दिया। द पीपल्स चैंपियन ने उनके साथ एक प्रोमो के बाद उन्हें मैच के लिए चैलेंज किया। इसको द वायट फैमिली के एरिक रोवन ने स्वीकार किया। द रॉक ने एक रॉक बॉटम मूव लगाकर मात्र छह सेकेंड्स में जीत दर्ज कर ली। यह अबतक शो ऑफ द शोज़ इतिहास का सबसे छोटा मैच है। अब देखना होगा कि द रॉक इस साल मेगा इवेंट में क्या करते हैं, और किस तरह से वह किसी स्टोरी को आगे बढ़ाते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications