WrestleMania 32 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर समेत 10 सुपरस्टार्स अब नहीं हैं WWE का हिस्सा

द रॉक और रोमन रेंस
द रॉक और रोमन रेंस

5- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर ने WWE WrestleMania 32 में ट्रिपल थ्रेट मैच में बैकी लिंच और साशा बैंक्स का सामना किया था। आपको बता दें, शार्लेट सबमिशन के जरिए यह मैच जीतते हुए पहली विमेंस चैंपियन बनी थी। वर्तमान समय में शार्लेट Raw का हिस्सा हैं और वह जल्द ही असुका के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा बन सकती हैं।

6- WWE लैजेंड द अंडरटेकर

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने WrestleMania 32 में खतरनाक Hell in a Cell मैच में शेन मैकमैहन का सामना किया था और जैसा सभी को अंदाजा था, डैडमैन यह मैच जीतने में कामयाब रहे थे। द अंडरटेकर अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट मे हैं, हालांकि, Survivor Series 2020 में हुए फाइनल फेयरवेल सेरेमनी के दौरान वह रिटायरमेंट ले चुके हैं।

7- बैरन काॅर्बिन ने WrestleMania 32 में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीता था

बैरन काॅर्बिन
बैरन काॅर्बिन

बैरन कॉर्बिन इस पीपीवी में हुए 20 मैन बैटल रॉयल मैच के आखिर में केन को एलिमिनेट करते हुए आंद्रे द जायंट मेमोरियल ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कॉर्बिन को आने वाले समय में काफी पुश मिलने वाला है। हालांकि, कॉर्बिन को थोड़े समय तक पुश मिला लेकिन वर्तमान समय में वह एक मिड कार्ड सुपरस्टार बनकर रह गए हैं।

Quick Links