WWE न्यूज: Wrestlemania 35 के बाद कुछ दिनों नजर नहीं आएंगी रोंडा राउजी

Enter caption

रोंडा राउजी ने जब से रॉ में कदम रखा है तब से उनके सितारें काफी बुलंद है। काफी लंबे समय से वो रॉ विमेंस चैंपियन भी है। कई सुपरस्टार्स ने उनके साथ मुकाबला किया लेकिन सफल नहीं हो पाई। एलिनिमेशन चैंबर में भी उनका मुकाबला रूबी रॉयट के साथ था,जहां उनकी जीत हुई।

Ad

रोंडा राउजी का मुकाबला रैसलमेनिया 35 में शार्लेट फ्लेयर के साथ अभी तय की गई है। हालांकि इस बीच में अभी बैकी लिंच भी है। एलिनिमेशन चैंबर में ये आग और बढ़ गई है। बैकी लिंच को विंस मैकमैहन ने सस्पेंड 60 दिनों के लिए कर दिया था। लेकिन फिर भी वो आ गई। बैकी लिंच ने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को बुरी तरह पीटा। अब ये फ्यूड काफी रोमांचक हो गई है। रैसलमेनिया में इस बार मजा आने वाला है।

रोंडा राउजी का शिड्यूल पिछले एक साल से काफी व्यस्त रहा है। लगातार वो हर हफ्ते परफॉर्म कर रही है। पीपीवी में भी सभी की नजरें उन पर रहती हैं।

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने रोंडा राउजी को लेकर बड़ी खबर अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में ये कहा गया है कि रैसलमेनिया 35 के बाद रोंडा राउजी कुछ दिनों के लिए आराम करेंंगी। यानि की कुछ महीने तक वो नजर नहीं आएंगी। ये फैंस के लिए खुशी की बात भी है और दुख की बात भी है। हालांकि कंपनी को छोड़कर वो नहीं जाएंगी ये अच्छी बात है। कुछ समय के लिए रोंडा राउजी अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताएंगी। जब रोंडा राउजी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था तब इसमें कहा गया था कि जब वो चाहेंगी तब वो फैसला ले सकती हैं। साल 2021 तक रोंडा राउजी का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ है। इसके बाद ही उनके बारे में बड़ा फैसला लिया जाएगा।

रोंडा राउजी का मुकाबला रैसलमेनिया 35 में भी होगा। इस बार सभी की नजरें उन पर हैं। फैंस भी इसे लेकर उत्साहित है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications