रैसलमेनिया के लिए कुछ दिन बाकी है और उसके रिंग की फोटो सामने आ गई है, रैसलमेनिया WWE का वो शो जिसके लिए हर फैन इंतजार करता है, इस शो को खास बनाने के लिए कंपनी जबरदस्त तैयारी करती है। अब रैसलमेनिया के रिंग को बनाने के लिए विंस मैकमैहन और उनकी टीम जोरों से काम रही है। इस बार काफी अलग तरीके से रिंग को बनाया जा रहा है।
इस बार की रैसलमेनिया सबसे बड़ी होने वाली है क्योंकि इसमें 16 मुकाबले होने हैं जो लगभग 8 घंटे का समय लेंगे। इससे पहले कभी रैसलमेनिया इतनी बड़ी नहीं हुई। माना ये भी जा रहा है कई सारे दिग्गज इस बार ग्रैंड स्टेज पर आ सकते हैं जबकि अंडरटेकर का मैच नहीं होगा।
आपको बता दें कि WWE हर पीपीवी के लिए अगल तरीके का स्टेज तैयार करती है जबकि रैसलमेनिया का ये काफी बड़ा और जबरदस्त होता है। रैसलमेनिया में फायर वर्क होते हैं जिसपर काफी पैसा खर्च किया जाता है। रैसलमेनिया 33 का स्टेज 5 मिलियन डॉलर लगाया था। इस बार के स्टेज की पहली झलक सामने आ रही है।
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/1f088-15544542251271-800.jpg 1920w)
इस रिंग में आप देख सकते हैं कि ऊपर बड़ा गोला बनाया गया है जो रंगों से भरा है। इसपर रैसलमेनिया को लोगो भी लगाया गया है। करीब 80 हजार फैंस के आने की संभावनाएं है। रैसलमेनिया मेट लाइफ स्टेडियन में होने वाला है, रैसलमेनिया 7अप्रैल को होने वाली जबकि 8 अप्रैल को भारत में इसका प्रसारण होगा?
कर्ट एंगल का रिटायरमेंट होने वाला है, जबकि रोमन रेंस का ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ होगा। सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का सामना करने वाले हैं। मेन इवेंट में रैसलमेनिया के इतिहास में विमेंस का मैच होगा। रोंडा राउजी का सामना बैकी लिंच और स्मैकडाउन की विमेंस चैंपियन शार्टेल के खिलाफ होगा जो भी इस मैच में को जीतेगी वो डबल चैंपियन बनेगी। देखना होगा कि रैसलमेनिया में क्या क्या कमाल करता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
.
.