WWE WrestleMania 36 में रिकॉर्ड चैंपियन बर्थ डे के दिन फैंस को देगा सबसे बड़ा गिफ्ट?

Ankit
रेसलमेनिया
रेसलमेनिया

WWE रेसलमेनिया 4 और 5 अप्रैल को आने वाली है और ये शो पहले से रिकॉर्ड है। 16 मुकाबले होने वाले हैं और 2 दिन के इस शो में दोनों दिन 8-8 मुकाबले होंगे। हालांकि किस मैच को किस दिन दिखाया जाएगा ये साफ नहीं है। विमेंस रॉयल रंबल 2020 के शार्लेट फ्लेयर ने जीता था, जिसके बाद लगा था कि वो रॉ विमेंस या फिर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप पर वार करेंगी। हालांकि 10 बार की रिकॉर्ड विमेंस चैंपियन शार्लेट ने NXT विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली को चैलेंज किया।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर फिट घोषित, विंस मैकमैहन को हो सकता है कोरोना वायरस: रिपोर्ट्स

रेसलमेनिया में शार्लेट को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि रिया रिप्ली को हराकर शार्लेट इतिहास रचेगी। शार्लेट का बर्थ डे 5 अप्रैल को होता है और कयास लगाया जा रहा है कि शार्लेट का मुकाबला 5 अप्रैल को ही दिखाया जाएगा।

शार्लेट फ्लेयर वो सुपरस्टार हैं जिसनें विमेंस डिवीजन को अपने दम से आगे बढ़ाया हैं। शार्लेट को WWE में क्वीन कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा से एक शानदार प्रदर्शन किया हैं। जब से शार्लेट ने ऐलान किया है कि वो रिया रिप्ली के खिलाफ लड़ने वाली हैं, तभी से दोनों की स्टोरीलाइन को रोमांचक तरीके से दिखाया गया है।

कुछ रेसलिंग जानकार का कहना है कि शार्लेट फ्लेयर को इसलिए NXT चैंपियनशिप के लिए भेजा गया जिससे ब्रांड को पुश मिले और रिया रिप्ली का करियर भी अच्छा हो जाए । जिससे आने वाले समय में रिया मेन रोस्टर की बड़ी सुपरस्टार बन जाए।

खैर, शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का मैच काफी धमाकेदार होने वाला है, अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या रिया रिप्ली इस खिताब को डिफेंड कर पाती है या फिर शार्लेट 12वीं WWE में खिताब अपने नाम कर बर्थ डे कि इतिहास बना लेती हैं। शार्लेट ने रॉ विमेंस चैंपियन को 4 बार स्मैकडाउन को 5 बार और NXT को एक बार जीता हैं। जबकि एक बार डिवाज चैंपियनशिप को अपने नाम किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications