- सिजेरो vs सैथ रॉलिंस
सिजेरो और सैथ रॉलिंस के मुकाबले के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। दोनों ही सुपरस्टार्स जबरदस्त मैच देने के लिए जाने जाते हैं। सिजेरो के लिए ये मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहेगा। दरअसल, सिजेरो अपने WWE करियर में पहली बार WrestleMania पीपीवी में सिंगल्स मैच लड़ रहे हैं।
दूसरी ओर सैथ रॉलिंस के पास इस इवेंट का काफी ज्यादा अनुभव है। देखा जाए तो सिजेरो और सैथ रॉलिंस के बीच मैच पूरे पीपीवी का सबसे बेहतर मुकाबला बन सकता है। फैंस की अभी से इवेंट को लेकर ज्यादा उम्मीदें है। ऐसे में अगर किसी भी तरह से फैंस को निराशा मिलती हैं तो ये अच्छी चीज़ नहीं होगी।