WWE WrestleMania 38 में 8 देशों के 40 से ज्यादा Superstars लेंगे हिस्सा : Roman Reigns समेत आपके पसंदीदा रेसलर किस देश के हैं?

WWE WrestleMania 38 में 40 से ज्यादा सुपरस्टार्स लेने वाले हैं हिस्सा, भारत का कोई रेसलर नहीं है शामिल
WWE WrestleMania 38 में 40 से ज्यादा सुपरस्टार्स लेने वाले हैं हिस्सा, भारत का कोई रेसलर नहीं है शामिल

WWE WrestleMania साल का सबसे बड़ा त्योहार है और फैंस को इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) का 38वां संस्करण होने वाला है और WWE ने भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों दिन के मेन इवेंट काफी धमाकेदार होने वाले हैं।

Ad

WrestleMania के पहले दिन होने वाले मेन इवेंट में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन 'KO शो' का हिस्सा बनेंगे, जिसे केविन ओवेंस होस्ट करने वाले हैं। इसके अलावा दूसरे दिन WWE इतिहास का सबसा बड़ा मुकाबला होने वाला है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच विनर टेक्स ऑल चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच होगा। साथ ही रोंडा राउजी भी एक्शन में दिखाई देने वाली हैं।

आपको बता दें कि इस साल WrestleMania 38 में 40 से ज्यादा सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं और यह सुपरस्टार्स 8 अलग देशों से आते हैं। अमेरिका से सबसे ज्यादा 33, कनाडा से 4, यूके से 2, आयरलैंड से 2, घाना से एक, ऑस्ट्रेलिया से एक, नाइजीरिया से एक और जापान से एक सुपरस्टार इस साल WrestleMania प्रीमियम लाइव इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।

WWE WrestleMania 38 में किन देशों के कौन से सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं:

अमेरिका: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, बियांका ब्लेयर, रोंडा राउजी, शार्लेट फ्लेयर, एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, रिडल, एंजलो डॉकिंस, मोंटेज फोर्ड, ओटिस, चैड गेबल, क्वीन जेलिना वेगा, कार्मेला, लिव मॉर्गन, साशा बैंक्स, नेओमी, शायना बैजलर, रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक मिस्टीरियो, द मिज, लोगन पॉल, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, हैप्पी कॉर्बिन, ऑस्टिन थ्योरी, पैट मैकेफी, सैथ रॉलिंस, जिमी उसो, जे उसो, रिक बूग्स, जॉनी नॉक्सविले, बॉबी लैश्ले और जेवियर वुड्स।

कनाडा: सैमी जेन, केविन ओवेंस, ऐज, नटालिया

ऑस्ट्रेलिया - रिया रिप्ली

नाइजीरिया - ओमोस

आयरलैंड - बैकी लिंच, शेमस

घाना - कोफी किंग्सटन

यूके - ड्रू मैकइंटायर, रिज हॉलैंड

जापान - शिंस्के नाकामुरा

इस साल जरूर भारत से कोई भी सुपरस्टार WWE WrestleMania का हिस्सा नहीं होने वाला है। ऐसा नहीं है कि कोई भी सुपरस्टार मेन रोस्टर का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्हें इस मेगा इवेंट के लिए बुकिंग नहीं मिली। इसमें वीर महान, जिंदर महल और शैंकी जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। जिंदर महल और शैंकी इस साल SmackDown में होने वाले आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल का हिस्सा होने वाले हैं।

नोट: WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मैच होने वाला है, लेकिन अभी उनके प्रतिद्वंदी का ऐलान नहीं हुआ है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications