WWE WrestleMania 38 में Roman Reigns की ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस ने मचाया बवाल, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाब

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया
WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया

WWE WrestleMania 38 के दूसरे दिन रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Roman Reigns vs Brock Lesnar) के बीच मेनिया इतिहास का सबसे बड़ा मैच हुआ। इस मैच में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराते हुए WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता। वो अब यूनिफाइड अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं।

रोमन रेंस ने अपने करियर में पहली बार ब्रॉक लैसनर को WrestleMania इतिहास में हराया है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच बहुत ही जबरदस्त मैच हुआ। इस मैच में लैसनर की तरफ से सुपरमैन पंच, F5 और किमुरा लॉक देखने को मिला। दूसरी तरफ रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर का इस्तेमाल किया।

आपको बता दें कि रेंस ने अंत में F5 को काउंटर करते हुए स्पीयर लगाकर मैच जीता। फैंस भी रोमन रेंस की जीत से काफी ज्यादा खुश नजर आए और उनकी तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर देखने को मिली हैं।

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर के बीच हुए विनर टेक्स ऑल चैंपियनशिप मैच के बाद ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम। वो पूरा विश्व डिजर्व करते हैं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।)

(अगर किसी को पहले शक था, तो अब नहीं होगा। रोमन रेंस WWE के फाइनल बॉस हैं।)

(रोमन रेंस ने लगातार दूसरी बार WrestleMania के मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर जीत दर्ज की। उन्हें चैंपियन बने हुए 581 से ज्यादा दिन हो गए। आपको अच्छा लगे या नहां हम सब इतिहास बनते हुए देख रहे हैं।)

(रोमन रेंस को कोई पिछले दो सालों से नहीं हरा पाया है। द ट्राइबल चीफ, हेड ऑफ द टेबल, उनकी ग्रेटनेस को एकनॉलेज करना चाहिए।)

(रोमन रेंस अब ट्राइबल चीफ नहीं रहे हैं, वो अब ट्राइबल गॉड बन गए हैं।)

(रोमन रेंस ने आखिरकार ब्रॉक लैसनर को हरा दिया है और वो WWE एवं यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं।)

(अब दिक्कत यह है कि रोमन रेंस को आखिर हराएगा कौन? WWE ने खुद को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है?)

(इस बात में कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस ने खुद को पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे ग्रेटेस्ट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में स्थापित कर लिया है।)

(रोमन रेंस ने कर दिखाया है। हमारे नए WWE और यूनिवर्सल अनडिस्प्यूटिड चैंपियन रोमन रेंस। मुबारकबाद रोमन रेंस, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।)

(रोमन रेंस ने हमें बैक टू बैक WrestleMania की सबसे जबरदस्त एंडिंग दी है।)

Quick Links