WWE: WWE के साल के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया (WrestleMania 39) को समाप्त हुए एक हफ्ता बीत चुका है। दो नाईट आयोजित हुए इस मेगा इवेंट में फैंस को एक से बढ़कर एक कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। नए चैंपियंस, चौंकाने वाली वापसी, ऐतिहासिक मेन इवेंट समेत इस साल मेनिया में काफी कुछ देखने को मिला।
नाईट 1 के मेन इवेंट में द उसोज़ vs केविन ओवेंस-सैमी ज़ेन अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबला और नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस vs कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला। इसके अलावा पैट मैकेफी और शेन मैकमैहन की धमाकेदार वापसी देखने को मिली।
रिया रिप्ली और केविन ओवेंस-सैमी ज़ेन चैंपियन बनने में कामयाब हुए। हालांकि इस साल हुए WrestleMania में काफी कुछ ऐसा भी हुआ जो स्क्रीन पर नहीं दिखा क्योंकि ऐसे पल बैकस्टेज हुए थे। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 39 के बैकस्टेज की 7 ऐसी जबरदस्त एवं यादगार तस्वीरें दिखाने वाले हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए:
#) WWE के सबसे फेमस कपल के लिए काफी यादगार रहा WrestleMania 39
![सैथ रॉलिंस और बैकी लिंंच के लिए WrestleMania काफी यादगार रहा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/dde47-16809816622042-1920.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस ने इस साल हुए WrestleMania 39 में लोगन पॉल को सिंगल्स मैच में शिकस्त दी। दूसरी तरफ बैकी लिंच ने लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस के साथ मिलकर डैमेज कंट्रोल को हराया। इस कपल ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए इस इवेंट को अपने लिए यादगार बनाया और बैकस्टेज इन दोनों की साथ में तस्वीर दिखा रही है कि यह कितने ज्यादा खुश हैं। सैथ और बैकी लिंच काफी अच्छे दिख रहे हैं और इन्हें हर कोई काफी पसंद करता है।
#) WWE WrestleMania 39 में द बीस्ट ने सबसे बड़ी चुनौती को किया पार
![WWE दिग्गज Brock Lesnar अपने महा-मुकाबले के लिए तैयार होते हुए](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/83f6b-16809815756288-1920.jpg 1920w)
WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओमोस के खिलाफ हुआ। इस मैच से पहले हर कोई उम्मीद कर रहा था कि जीत ओमोस की होगी और मैच की शुरुआत में नाइजीरियन जायंट का पलड़ा भारी दिख रहा था। हालांकि बीस्ट ने अपना अनुभव दिखाया और ओमोस को एक ही F5 में ढेर करते हुए सबसे बड़ी चुनौती को पार किया। यह तस्वीर लैसनर के मैच से पहले की है और इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि वो अपने मुकाबले के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
#) WWE में क्या John Cena को रिटायर करेंगे सैथ रॉलिंस?
![WWE में जॉन सीना और सैथ रॉलिंस के बीच यादगार दुश्मनी देखने को मिली है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/c3ce6-16809816328082-1920.jpg 1920w)
WWE में जॉन सीना कई सुपरस्टार्स के खिलाफ यादगार फिउड का हिस्सा बन चुके हैं और सैथ रॉलिंस भी उन्हीं सुपरस्टार्स में शामिल हैं। 2014-15 में दोनों के बीच कई यादगार मैच देखने को मिले थे। दोनों की यह तस्वीर WrestleMania 39 की है जहां दोनों बैकस्टेज एक दूसरे से मिलकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच काफी समय से कोई मैच नहीं हुआ है, लेकिन फ्यूचर में अगर रॉलिंस ही सीना को रिटायर करते हैं तो फैंस के लिए इससे खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती।
#) WrestleMania 39 में चैंपियन बनने के बाद Rhea Ripley का हुआ भव्य स्वागत
![रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में इतिहास रचा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/65832-16809819119786-1920.jpg 1920w)
रिया रिप्ली ने WrestleMania 39 में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को चैलेंज किया। इस मैच में रिप्ली ने फ्लेयर को हराते हुए इतिहास रचा और वो नई विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब हुईं। रिया रिप्ली जब चैंपियन बनकर बैकस्टेज गईं तो उनका भव्य स्वागत हुआ और जैसा आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि हर कोई उनकी जीत से काफी खुश दिखाई दे रहा है।
#) WrestleMania 39 में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन की जीत से सब हुए खुश
![बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस के साथ केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/ca75d-16809819671245-1920.jpg 1920w)
केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने WrestleMania 39 के नाईट 1 के मेन इवेंट में द उसोज़ को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को जीता। बैकस्टेज केविन ओवेंस चैंपियन बनने के बाद सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के साथ जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। उनकी जीत से यह दोनों काफी खुश और भावुक दिखाई दे रहे हैं।
#) WWE WrestleMania में अपनी कहानी को खत्म नहीं कर पाए कोडी रोड्स
![कोडी रोड्स का चैंपियन बनने का सपना WrestleMania 39 में टूट गया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/e5255-16809820711244-1920.jpg 1920w)
कोडी रोड्स ने जब पिछले साल WWE में वापसी की थी तो उन्होंने कहा था कि वो अपने पिता का सपना पूरा करते हुए WWE चैंपियन बनना चाहते हैं। इस साल उन्होंने Royal Rumble मैच जीता और WrestleMania 39 में रोमन रेंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया। हालांकि वो रेंस को हराने में कामयाब नहीं हुए और उनका सपना चकनाचूर हो गया। कोडी रोड्स की यह तस्वीर बैकस्टेज की है और वो अगर अपनी कहानी खत्म करते तो यह तस्वीर और भी ज्यादा यादगार हो जाती।
#) WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns ने फिर दिखाया अपना दम
![WWE में Roman Reigns ने अपनी बादशाहत को कायम रखा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/04/0ff61-16809821156132-1920.jpg 1920w)
रोमन रेंस का सामना WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के खिलाफ हुआ। इस मैच में मोमेंट्स पूरी तरह से रेंस के खिलाफ था, लेकिन अंत में उन्होंने आखिरकार रोड्स को हराते हुए अपनी बादशाहत को बरकरार रखा और फिर से अपना दम दिखाया। बैकस्टेज रोमन रेंस की यह तस्वीर ट्रिपल एच के साथ की है और इस फोटो के काफी मायने हैं। ट्रिपल एच भी जानते हैं कि रोमन रेंस इस समय काफी जबरदस्त काम कर रहे हैं और इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।