WWE ने रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। WrestleMania 38 के बाद ये बड़ा शो कंपनी का होगा। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को टेक्सस में होगा। तीसरी बार WrestleMania का आयोजन दो रात का होगा। Dunkin Donuts Center ने ट्विटर के जरिए बताया कि WrestleMania Backlash इवेंट का आयोजन 8 मई को होगा। इस इवेंट में फैंस को बहुत मजा आएगा।WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का WrestleMania Backlash में दिखेगा जलवाWrestleMania Backlash इवेंट में कई दिग्गज हिस्सा लेंगे। रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी भी इस इस इवेंट में नजर आएंगे। इन सुपरस्टार्स को अभी से एडवर्टाइज कर दिया गया है। WrestleMania 38 में कई चैंपियनशिप मैचों का आयोजन होगा। इस शो में कुछ नए चैंपियन भी मिल सकते हैं। इसका मतलब ये हैं WrestleMania Backlash में कुछ चैंपियंस की एंट्री होगी।Dunkin Donuts Center@DunkinDonutsCtrANNOUNCEMENT @WWE Wrestlemania Backlash - Premium Live Event🎟️ Pre Sale : February 16 - 17🎟️ On Sale : Friday, February 18 at 10 am 🗓Sunday, May 8, 2022Dunkin' Donuts CenterBe the first in the know for the pre sale code: bit.ly/3uIXQL68:36 AM · Feb 11, 2022624199🚨ANNOUNCEMENT @WWE Wrestlemania Backlash - Premium Live Event🎟️ Pre Sale : February 16 - 17🎟️ On Sale : Friday, February 18 at 10 am 🗓Sunday, May 8, 2022📍Dunkin' Donuts CenterBe the first in the know for the pre sale code: bit.ly/3uIXQL6 https://t.co/RqeCAZ52w0WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के बीच भी चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। इन दोनों मैचों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। ब्रॉक लैसनर ने इस बार मेंस रंबल मैच जीता था। रोंडा राउजी ने भी विमेंस रंबल मैच अपने नाम किया था। WrestleMania Backlash में इस बार काफी मजा आएगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस भी इस शो में रहेंगे। इसका मतलब साफ है कि दोनों का बड़ा मैच इस इवेंट में होगा। फैंस को काफी मजा आएगा। WrestleMania 38 में अब इन दोनों के बीच होने वाल मैच पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी। शायद रोमन रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है। Elimination Chamber 2022 में कुछ दिन बाद रोमन रेंस का मुकाबला गोल्डबर्ग के साथ होगा। इस इवेंट में बॉबी लैश्ले भी अपनी WWE चैंपियनशिप को ब्रॉक लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी, रिडल, एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ब्रॉक लैसनर के पास एक बार फिर WWE चैंपियन बनने का मौका होगा। वैसे कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लैसनर दोबारा चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर WrestleMania 38 में काफी मजा आएगा।