रोमन रेंस vs सिजेरो (यूनिवर्सल चैंपियनशिप)WWE WrestleMania Backlash के मेन इवेंट की शुरुआत हो गई है, रोमन रेंस और सिजेरो रिंग में आ गए हैं। जे उसो इस मैच में रोमन रेंस के साथ नहीं है, लेकिन पॉल हेमन रिंगसाइड पर मौजूद हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक दूसरे पर मूव लगाते हुए अपना पलड़ा भारी करने का प्रयास किया। रोमन रेंस ने इस समय मैच में दबदबा बनाया हुआ है और वो सिजेरो के हाथ पर लगातार हमला भी कर रहे हैं। रेंस ने सिजेरो को लॉक में फंसा लिया है, लेकिन स्विस सुपरमैन खुद को बचाने में कामयाब हुए। रोमन रेंस ने सिजेरो को सुपलेक्स दे दिया है और वो काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। रेंस ने पिन करने का प्रयास किया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। रोमन रेंस सुपरमैन पंच देने गए, लेकिन सिजेरो ने पलटवार करते हुए अपरकट लगा दिया है। सिजेरो ने अब एक के बाद एक कई अपर कट दे दिए हैं, लेकिन वो कवर नहीं कर पाए। सिजेरो अब रेंस के पैर पर अटैक कर रहे हैं और उन्होंने मौजूदा चैंपियन को शार्पशूटर दे दिया, लेकिन रेंस ने रोप्स के सहारे खुद को बचाया। सिजेरो ने कंट्रोल हासिल कर लिया है और रोमन रेंस काफी मुश्किल में नजर आ रहे हैं। सिजेरो ने टॉप रोप से क्रॉस बॉडी मूव लगाया, लेकिन रोमन रेंस ने किकआउट किया। रोमन रेंस का फेस फर्स्ट सिजेरो ने रिंग पोस्ट पर दे मारा। रोमन ने जबरदस्त पंच से वापसी का प्रयास किया और रोप्स के सहारे सिजेरो के चोटिल हाथ को और बुरी तरह अटैक कर रहे हैं। रेंस बुरी तरह से सिजेरो के हाथ को चोटिल कर रहे हैं और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की बुरी हालत कर दी है। सिजेरो ने मैच में शानदार जज्बा दिखाया है और वो हार मानने को तैयार ही नहीं है। दोनों सुपरस्टार्स ने इस मैच में अपना सबकुछ दे दिया है और कोई भी अपने दुश्मन को मौका नहीं दे रहे हैं। सिजेरो ने रोमन रेंस को सुपरप्लेक्स दे दिया, लेकिन रोमन रेंस ने किकआउट किया। रेंस की हालत भी अब खराब हो गई है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस मैच को जीतने के लिए क्या करना होगा। रेंस स्पीयर देने गए, लेकिन सिजेरो ने अपरकट दिया। हालांकि रोमन रेंस ने सिजेरो को अपना फिनिशिंग मूव दिया है, लेकिन सिजेरो ने खुद को इससे से बचाया है और अब शार्प शूटर देने की तैयारी कर रहे हैं। सिजेरो ने शार्पशूटर दे दिया है और रेंस काफी दिक्कत में दिखाई दे रहे हैं। सिजेरो ने अपने सबमिशन बदला और क्रॉस वेस्ट दे दिया है। रेंस ने खुद को मुश्किल से बचाया और अब वो सिजेरो पर अटैक कर रहे हैं। रोमन रेंस ने सिजेरो को पावरबॉम्ब दिया, लेकिन सिजेरो किकआउट कर गए। अंत में रोमन रेंस ने सिजेरो को गुलेटिन दे दिया और सिजेरो फेड कर गए और रोमन रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया। जे उसो बाहर आ गए और उन्होंने रोमन रेंस को माला पहनाते हुए उन्हें Acknowledge किया। इसके बाद जे उसो ने सिजेरो को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और इस बीच सैथ रॉलिंस भी बाहर आ गए हैं। रॉलिंस ने भी सिजेरो पर अटैक कर दिया है। रॉलिंस ने सिजेरो को स्टील स्टेप्स पर दे मारा और उनके हाथ पर अटैक किया। रॉलिंस ने सिजेरो की बहुत ही बुरी हालत कर दी। रॉलिंस ने चेयर से सिजेरो को मारना शुरू कर दिया। सिजेरो के चोटिल हाथ को रॉलिंस ने चेयर में फंसा लिया और उसकी बहुत ही बुरी हालत कर दी है। रॉलिंस ने इस चेयर को रिंग पोस्ट पर दे मारा। सैथ रॉलिंस ने सिजेरो को स्टॉम्प भी दे दिया है। इसी के साथ WrestleMania Backlash का चौंकाने वाला अंत हुआ है।विजेता: रोमन रेंसIS @WWERomanReigns GOING TO TAP?!?!#WMBacklash #UniversalTitle @WWECesaro @HeymanHustle pic.twitter.com/KS60N98ObR— WWE (@WWE) May 17, 2021"DB... I got your boy here!" 😮#WMBacklash #UniversalTitle @WWERomanReigns @WWECesaro @HeymanHustle pic.twitter.com/U6ouhCr3hc— WWE (@WWE) May 17, 2021.@WWECesaro takes to the sky!!!#WMBacklash #UniversalTitle @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/RB9S75ixz1— WWE (@WWE) May 17, 2021The Head of the Table. A league of his own.#WMBacklash #UniversalTitle @WWERomanReigns @WWECesaro @HeymanHustle pic.twitter.com/K6bs56BL2y— WWE (@WWE) May 17, 2021🇨🇭💪#WMBacklash #UniversalTitle @WWECesaro @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/3opwC4kOc9— WWE (@WWE) May 17, 2021बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन (WWE चैंपियनशिप)WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच की शुरुआत हो गई है। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने शुरुआत से ही लैश्ले और मैकइंटायर पर हावी होना चाहा, लेकिन जल्द ही स्ट्रोमैन नंबर्स गेम का शिकार हो गए हैं। लैश्ले और मैकइंटायर ने मिलकर स्ट्रोमैन को डबल वर्टिकल सुपलेक्स लगा दिया है। अब लैश्ले और मैकइंटायर एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। ड्रू ने बॉबी को सुपलेक्स दे दिया है। मुकाबला रिंग के बाहर चल रहा है, जहां लैश्ले अभी अपने प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ रहे हैं। लैश्ले को ड्रू ने रिंग पोस्ट पर दे मारा, लेकिन स्ट्रोमैन ने पलटवार कर दिया है। स्ट्रोमैन ने लैश्ले को चोकस्लैम लगा दिया, लेकिन चैंपियन ने किकआउट किया। मैकइंटायर ने रिंग में एंट्री कर ली है और उन्होंने लैश्ले को टॉप रोप से शानदार मूव दे दिया है। लैश्ले ने स्ट्रोमैन को जिगजैग दे दिया है। अब लैश्ले ने वापसी कर ली है और उन्होंने मैकइंटायर को सुपलेक्स दे दिया है। बॉबी ने ब्रॉन को पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्टील स्टेप्स से लैश्ले पर अटैक कर दिया है। मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगाई और ब्रॉन बैरिकेड के पीछे जाकर गिए। लैश्ले ने एंट्रैंस रैंप पर मैकइंटायर को सुपलेक्स दे दिया। लैश्ले ने ड्रू को led स्क्रीन पर दे मारा। मैकइंटायर ने लैश्ले को स्क्रीन पर दे मारा और हल्का सा ब्लास्ट भी देखने को मिला। बॉबी लैश्ले शायद इस मैच से कुछ समय के लिए तो बाहर हो गए हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने आकर मैकइंटायर पर अटैक शुरू कर दिया और मुकाबला एक बार फिर रिंग के पास पहुंचता हुआ। मैच रिंग में जहां स्ट्रोमैन और मैकइंटायर मौजूद हैं। स्ट्रोमैन ने जबरदस्त मूव लगाया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। स्ट्रोमैन ने मैकइंटायर को रिंग के बाहर फेंका और शोल्डर टैकल करने गए, लेकिन मैकइंटायर ने पलटवार करते हुए मॉन्स्टर को पटक दिया। स्ट्रोमैन ने चौंकाते हुए मैकइंटायर को कमेंट्री टेबल पर पावरबॉम्ब दे दिया है। मैकइंटायर ने क्लेमोर किक स्ट्रोमैन को लगा दी है, लेकिन तभी वहां पर बॉबी लैश्ले आ गए और उन्होंने सबसे पहले मैकइंटायर को रिंग के बाहर भेजा। इसके बाद स्ट्रोमैन को स्पीयर लगाते हुए चित किया और wwe चैंपियनशिप को जीता।विजेता: बॉबी लैश्ले .@BraunStrowman and @DMcIntyreWWE are DESTROYING each other!#WMBacklash #WWETitle @fightbobby pic.twitter.com/Y2hNxWbB95— WWE (@WWE) May 17, 2021A Michinoku Driver to @BraunStrowman!?!?! UNBELIEVABLE!!!#WMBacklash #WWETitle @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/s8azZYL7VE— WWE (@WWE) May 17, 2021That's one way to take down a Monster! 😱🤯#WMBacklash @fightbobby @DMcIntyreWWE @BraunStrowman pic.twitter.com/jPDhAggmxF— WWE (@WWE) May 17, 2021CLEAR THE TRACKS!!! 🚂🚂🚂#WMBacklash #WWETitle @BraunStrowman pic.twitter.com/5lo19IZRvC— WWE (@WWE) May 17, 2021बियांका ब्लेयर vs बेली (SmackDown विमेंस चैंपियनशिप)SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मुकाबले के लिए दोनों सुपरस्टार्स रिंग में आ गई हैं। ब्लेयर इस समय बेली के ऊपर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। वो बिल्कुल भी बेली को मौका नहीं दे रही हैं, लेकिन आखिरकार बेली ने पलटवार करते हुए वापसी कर ली है। बेली टॉप रोप पर, लेकिन ब्लेयर ने उन्हें रोका। बेली अब ब्लेयर पर अटैक कर रही हैं और पंच लगा रही हैं। वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं, देखना होगा कि चैंपियन किस तरह से वापसी करती हैं। ब्लेयर ने जबरदस्त किक लगाते हुए पलटवार किया है औऱ बेली इस समय डाउन हैं। ब्लेयर को अब मोमेंटम मिल गया और अपना गुस्सा बेली पर निकाल रही हैं। उन्होंने बेली को पटक दिया है औऱ ड्रॉप किक लगा दी है। बेली ने चालाकी दिखाते हुए खुद को थोड़ा समय दिलाया। ब्लेयर ने स्पाइनबस्टर लगा दिया, लेकिन किकआउट देखने को मिला। बेली ने टॉप रोप से एल्बो ड्रॉप लगाया, लेकिन फिर से किकआउट ही देखने को मिला। बेली ने ब्लेयर का फेस फर्स्ट रिंग पोस्ट पर दिया। बेली ने Sucide Dive लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्लेयर वहां से हट गईं। मुकाबला फिर से रिंग के अंदर और एक बार फिर किकआउट देखने को मिला। ब्लेयर ने अपने बालों का इस्तेमाल करते हुए बेली को रोलअप करते हुए पिन किया और इस मैच को जीत लिया। मैच के बाद बेली काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रही हैं।विजेता: बियांका ब्लेयर 😱😱😱#WMBacklash @itsBayleyWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/dG4z7sWR8Q— WWE (@WWE) May 17, 2021With AUTHORITY! #WMBacklash #WomensTitle @BiancaBelairWWE @itsBayleyWWE pic.twitter.com/roMbtDynui— WWE (@WWE) May 17, 2021द मिज vs डेमियन प्रीस्टडेमियन प्रीस्ट और द मिज के बीच एक लंबरजैक मैच हो रहा है। वैसे तो लंबरजैक मैच में WWE रोस्टर के सुपरस्टार्स होते हैं, लेकिन इस बार यहां जोंबी नजर आ रहे हैं और जॉन मॉरिसन उनसे डरकर भाग चुके हैं। दोनों सुपरस्टार्स भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रीस्ट ने जोंबी पर अटैक करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। प्रीस्ट पूरी तरह से मिज पर भारी पड़ रहे हैं और उन्होंने टॉप रोप से जबरदस्त मूव भी लगाया। मिज ने वापसी करते हुए फिगर 4 मूव लगा दिया है। मिज और प्रीस्ट मिलकर जोंबी को मार रहे हैं। अब यह दोनों फिर से रिंग में फाइट करने लग गए हैं। जॉन मॉरिसन ने प्रीस्ट का ध्यान भटकाया और उनके ऊपर अटैक भी किया। मॉरिसन अब जोंबी पर एक-एक करके अटैक कर रहे हैं, लेकिन अंत में वो जोंबी में फंस गए हैं। रिंग में प्रीस्ट ने मिज को चित करते हुए इस मैच को जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद सभी जोंबी ने द मिज पर अटैक कर दिया।विजेता: डेमियन प्रीस्टLOOK OUT! 🧟‍♂️#WMBacklash @mikethemiz @ArcherOfInfamy Zombie #LumberjackMatch pic.twitter.com/J6Z9kUOyaC— WWE (@WWE) May 17, 2021Johnny... JOHNNY?!?!#WMBacklash Zombie #LumberjackMatch @TheRealMorrison pic.twitter.com/VkiUVWYcYC— WWE (@WWE) May 17, 2021डर्टी डॉग्स vs रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप)रॉबर्ट रूड और डॉल्फ जिगलर ने शो की शुरुआत होने से कुछ देर पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो पर खतरनाक तरीके से हमला कर दिया था। डॉमिनिक काफी दर्द में नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है वो इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। डर्टी डॉग्स इस मैच के लिए रिंग में आ गए हैं। रे मिस्टीरियो ने अकेले ही रिंग में एंट्री कर ली है और ऐसा लग रहा है यह 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच होने वाला है। रे मिस्टीरियो ने आते ही दोनों सुपरस्टार्स पर अटैक कर दिया है। रे ने अर्ली पिन करना चाहा, लेकिन किकआउट देखने को मिला। रूड और रे इस समय लड़ रहे हैं, लेकिन मिस्टीरियो दोनों सुपरस्टार्स को अपना निशाना बना रहे हैं। नंबर्स गेम का नुकसान रे मिस्टीरियो को हो रहा है। रे काफी अच्छे से फाइट कर रहे हैं और रूड ने जिगलर को टैग दे दिया है। टैग टीम चैंपियंस अपने नंबर्स का पूरा फायदा उठाते हुए मिस्टीरियो पर भारी पड़ रहे हैं और यहां तक कि उनका मजाक भी बना रहे हैं। डर्टी डॉग्स ने रे मिस्टीरियो के पैर पर को निशाना बनाया और वो दर्द में नजर आ रहे हैं। रे मिस्टीरियो पर डबल मूव लगाया, लेकिन रे मिस्टीरियो ने चौंकाते हुए किकआउट कर दिया। रे मिस्टीरियो लगभग काउंट आउट हो गए थे, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में रिंग में एंट्री करते हुए खुद को बचाया। रे मिस्टीरियो ने डर्टी डॉग्स को डबल डीडीटी दे दिया है। रे को अपने लिए टाइम मिल गया है और उनके बेटे भी बाहर आ गए हैं। डॉमिमिक अपने पिता से टैग मांग रहे हैं, लेकिन रे नहीं दिया। इस बीच जिगलर ने रे को जिगजैग दे दिया, लेकिन फिर से किकआउट देखने को मिला। रूड ने सैकेंड रोप से रे को मूव लगाना चाहा, लेकिन रे ने पलटवार किया और जबरदस्त मूव रूड को लगा दिया है। रे ने अपने बेटे डॉमिनिक को टैग दे दिया है। डॉमिनिक ने आते ही अपने विरोधियों के ऊपर मूव लगाना शुरू कर दिया। रूड ने लेकिन डॉमिनिक को स्पाइन बस्टर दे दिया है। अब जिगलर रिंग में लीगल हैं और डर्टी डॉग्स ने डबल मूव डॉमिनिक को लगाया, लेकिन डॉमिनिक भी किकआउट कर गए। डॉमिनिक ने जिगलर को सुपर किक लगा दी है और दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने पार्टनर को टैग दे दिया है। रूड ने स्पाइन बस्टर दिया, लेकिन एक बार फिर किकआउट देखने को मिला। रे ने रूड को 619 लगाया और डॉमिनिक को टैग मिल गया है। डॉमिनिक ने टॉप रोप से स्पलैश लगाते हुए रूड को पिन किया और वो नए टैग टीम चैंपियन बन गए हैं। यह पहला मौका है जब WWE इतिहास में बाप-बेटे की जोड़ी टैग टीम चैंपियन बन गई है। विजेता: रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो"You should have stayed down!"#WMBacklash @RealRobertRoode @DomMysterio35 pic.twitter.com/0UNdFr57cs— WWE (@WWE) May 16, 2021HOW DID @reymysterio KICK OUT OF THIS?!?! The #SmackDown Tag Team Titles are on the line at #WMBacklash!@HEELZiggler @RealRobertRoode pic.twitter.com/B9koSfJM5D— WWE (@WWE) May 16, 2021Is @reymysterio going to go it alone against @HEELZiggler & @RealRobertRoode???#WMBacklash pic.twitter.com/wBoAXR6ew7— WWE (@WWE) May 16, 2021.@reymysterio. Period.#WMBacklash pic.twitter.com/bJm6DDOSsJ— WWE (@WWE) May 16, 2021😮😮😮#WMBacklash @DomMysterio35 @RealRobertRoode @HEELZiggler @reymysterio pic.twitter.com/yliOOjTOek— WWE (@WWE) May 16, 2021Waited a long time to get knocked down to the bottom of the line. #WMBacklash #AcknowledgeMe https://t.co/Cpqe1Xqda3— Roman Reigns (@WWERomanReigns) May 16, 2021रिया रिप्ली vs असुका vs शार्लेट फ्लेयर (Raw विमेंस चैंपियनशिप)Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच के साथ WWE WrestleMania Backlash के मेन शो की शुरुआत हो रही हैं। तीनों सुपरस्टार्स रिंग में आ चुकी हैं और काफी ज्यादा उत्साहित सभी नजर आ रही हैं। शार्लेट फ्लेयर ने मुकाबले की शुरुआत में चालाकी दिखाने की कोशिश की, लेकिन रिप्ली और असुका उनके ऊपर भारी पड़ीं। असुका काफी तेजी से मैच में लड़ने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन रिंग के बाहर फ्लेयर ने उन्हें सुपलेक्स दे दिया। अब रिप्ली और शार्लेट रिंग में हैं और दोनों काफी गु्स्से में नजर आ रही हैं। शार्लेट ने रिप्ली को सुपलेक्स दे दिया और कॉर्नर पर ले जाकर अपना पलड़ा भारी कर रही हैं। रिप्ली ने शार्लेट को जबरदस्त ड्रॉप किक लगाई और फिर असुका को भी किक मारते हुए रिंग के बाहर किया। शार्लेट ने अप्रैन पर रिप्ली को गिरा दिया है। शार्लेट और रिंग में मौजूद हैं और इस समय असुका काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं। असुका ने फ्लेयर को आर्मबार में जकड़ लिया है, लेकिन शार्लेट ने खुद को बचाया। असुका ने एक बार फिर आर्मबार दिया, लेकिन रिप्ली ने सेव किया। तीनों सुपरस्टार्स रिंग में मौजूद हैं, लेकिन इस समय चैंपियन ही भारी पड़ रही हैं। रिप्ली ने पिन करना चाहा, लेकिन असुका ने सेव किया। असुका ने शार्लेट को लगातार सुपलेक्स लगा दिया हैं और अब वो दोनों सुपरस्टार्स पर किक पर लगा रही हैं। इसके बाद असुका ने फ्लेयर को पिन करना चाहा लेकिन एक और किकआउट देखने को मिला। असुका ने टॉप रोप से रिप्ली पर ड्रॉप किक लगाई, लेकिन शार्लेट ने मौके का फायदा उठा लिया है। शार्लेट ने टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगा दिया है। शार्लेट एक बार फिर टॉप रोप पर, लेकिन असुका और रिया ने उन्हें रोका। असुका और रिया ने शार्लेट को डबल सुपरप्लेक्स लगा दिया। तीनों सुपरस्टार्स इस समय डाउन हैं। शार्लेट ने असुका और रिया के पैर पर हमला करते हुए मोमेंटम हासिल किया, लेकिन वो पिन नहीं कर पाईं। शार्लेट टॉप रोप से अपने मूव को मिस कर गईं और वो रिंग के बाहर है इस समय। शार्लेट ने रिप्ली को किक लगा दी और अब वो असुका से लड़ रही हैं। अंत में रिप्ली ने चौंकाते हुए असुका को पिन किया और अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। शार्लेट काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं।विजेता - रिया रिप्लीThe reign of #TheNightmare continues!#WMBacklash @RheaRipley_WWE pic.twitter.com/CN3Pi61s0K— WWE (@WWE) May 16, 2021😮😮😮#WMBacklash @RheaRipley_WWE @WWEAsuka @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/V2mGeP1n6U— WWE (@WWE) May 16, 2021.@RheaRipley_WWE is on 🔥!!!#WMBacklash pic.twitter.com/0rYPaGUwfs— WWE (@WWE) May 16, 2021Gotta keep your head on a swivel in this one! #WMBacklash @RheaRipley_WWE @WWEAsuka @MsCharlotteWWE pic.twitter.com/UyHmpgdAqj— WWE (@WWE) May 16, 2021शेमस vs रिकोशे (यूएस चैंपियनशिप मैच)WWE WrestleMania Backlash के किकऑफ शो की शुरुआत शेमस ने की और उन्होंने अपने यूएस चैंपियनशिप के लिए ओपन चैलेंज रखा। इस चैलेंज को रिकोशे ने स्वीकारा और दोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। इस मैच को अंत में शेमस ने शानदार मूव लगाते हुए जीत लिया, लेकिन मैच के बाद रिकोशे ने शेमस पर अटैक कर दिया। अब ऐसा लग रहा है Raw में एक नई फिउड की शुरुआत होने वाली हैं।विजेता - शेमस .@WWESheamus may have won the battle, but @KingRicochet doesn't seem to be finished with The #CelticWarrior! 😮🕺#WMBacklash pic.twitter.com/w93GgzxVGc— WWE (@WWE) May 16, 2021Not where you want to be if you're @KingRicochet...#WMBacklash @WWESheamus pic.twitter.com/5Z9jrfLPCZ— WWE (@WWE) May 16, 2021.@KingRicochet has answered @WWESheamus' open challenge at #WMBacklash!▶️ https://t.co/W0Gf720nuH pic.twitter.com/xWqJBRFngj— WWE (@WWE) May 16, 2021नमस्कार, WWE रेसलमेनिया बैकलैश (WrestleMania Backlash) की लाइव कमेंट्री में आपका हार्दिक स्वागत है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद होने वाला यह पहला पीपीवी है और WWE ने इसे सफल बनाने के लिए जबरदस्त मैच कार्ड भी बुक किया है। कुल मिलाकर WrestleMania Backlash में 6 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं, जिसमें 5 चैंपियनशिप के लिए होंगे।WWE WrestleMania Backlash को लाइव आप इंग्लिश और हिंदी में सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 पर देख सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी पर भी आपको पूरे पीपीवी का लाइव कमेंट्री के साथ पल-पल का अपडेट भी मिलेगा।रोमन रेंस vs सिजेरो के बीच होगा WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैचPayback में यूनिवर्सल चैंपियन बनने के बाद से ही रोमन रेंस ने अभी तक अपने सामने आए हर एक प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी है। अब उनका सामना स्विस सुपरमैन सिजेरो से होने वाला है। WrestleMania Backlash से पहले हुए SmackDown के एपिसोड में पूरी तरह से रोमन रेंस के ऊपर सिजेरो भारी पड़े थे। इसके अलावा जिमी उसो के कारण भी रेंस का ध्यान भटका हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि WrestleMania Backlash में आखिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कौन जीतता है।#UniversalTitle in the air. Company on my back. Light work for The Head of the Table.#AcknowledgeMe #AndStill#WMBacklash May 16th at 7pm ETLIVE on @peacockTV pic.twitter.com/gDguvpa1CK— Roman Reigns (@WWERomanReigns) May 15, 2021बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करने वाले हैंWWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के लिए WrestleMania Backlash में चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है। उनके सामने ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के रूप में दो खतरनाक प्रतिद्वंदी होने वाले हैं। इस मैच में किस सुपरस्टार की जीत होगी यह कहना मुश्किल है लेकिन उम्मीद है कि WWE चैंपियनशिप के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।Are we looking at the next #WWEChampion THIS SUNDAY at #WMBacklash?! pic.twitter.com/PtSTImotsT— WWE (@WWE) May 11, 2021रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप के लिए डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड को चैलेंज करेंगेभले ही डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड जनवरी में टैग टीम चैंपियन बने थे, लेकिन अभी तक उन्होंने काफी ज्यादा बार टाइटल को डिफेंड नहीं किया है। अब वो अपनी चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच में बाप-बेटे की नजर चैंपियनशिप जीतते हुए इतिहास रचने पर ही होगी। दूसरी तरफ मौजूदा चैंपियन एक बार फिर अपने टाइटल को रिटेन करने की पूरी कोशिश करेंगे।Tomorrow night at #WrestlemaniaBacklash @HEELZiggler and I walk in #TagTeamChampions and walk out #TagTeamChampions ....We are going to end this Father/Son championship fantasy ... and do it #DirtyDawg style 😏Look it.... Be it.... steal it.... cash it ..... Repeat#DirtyDawgs pic.twitter.com/R0ZLulVyLX— Robert Roode (@RealRobertRoode) May 16, 2021WWE WrestleMania Backlash में डिफेंड होने वाली हैं दोनों ब्रांड की विमेंस चैंपियनशिपरिया रिप्ली Raw विमेंस चैंपियनशिप को असुका और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में डिफेंड करने वाली हैं, तो बियांका ब्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को बेली के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। इन दोनों मैच के ऊपर सभी की नजर रहने वाली है, क्योंकि दोनों ही चैंपियंस पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।