Biggest Title Changes WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) का इतिहास काफी बड़ा रहा है। कई सारे दिग्गज इस शो में चैंपियन बने हैं और लगातार टाइटल चेंज हुए हैं। कुछ स्टार्स का चैंपियन बनना फैंस के लिए हमेशा ही यादगार रहा है। इस आर्टिकल में हम WWE द्वारा जारी की गई WrestleMania के टॉप 10 सबसे महत्वपूर्ण और खास टाइटल चेंज की लिस्ट पर नज़र डालेंगे।
WWE WrestleMania के 10 सबसे महत्वपूर्ण और बड़े टाइटल चेंज
1- कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को WrestleMania 40 इवेंट की नाईट 1 में हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीत ली। इसी के साथ रोमन की 1316 दिनों की बादशाहत का अंत हो गया।
2- सैथ रॉलिंस ने WWE WrestleMania 31 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। वो जीत गए और नए चैंपियन बन गए।
3- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WrestleMania 14 में WWE चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था।
4- बैकी लिंच ने Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को WrestleMania 35 के मेन इवेंट में जीता। इस मुकाबले में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर को बैकी ने हराया।
5- WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया। वो WWE चैंपियन बन गए और इसे यूनिवर्सल टाइटल के साथ यूनिफाइड कर दिया।
6- शॉन माइकल्स ने WrestleMania 12 में WWE चैंपियनशिप जीती थी। यह टाइटल चेंज काफी पसंद किया गया था।
7- डेनियल ब्रायन ने बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन को WWE WrestleMania 30 के मेन इवेंट में हराया और जीत दर्ज करके चैंपियन बन गए। ब्रायन फैंस के सपोर्ट के चलते यह मोमेंट हासिल कर पाए थे।
8- कोफी किंग्सटन ने डेनियल ब्रायन को WrestleMania 35 में WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया और जीत दर्ज की। इसी के चलते वो करियर में पहली बार WWE चैंपियन बन गए।
9- WWE WrestleMania 40 में सैमी ज़ेन ने गुंथर की 666 दिनों की बादशाहत को खत्म किया और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीता। सैमी की जीत ने कई फैंस को एकदम हैरान कर दिया था।
10- रैंडी सैवेज ने WrestleMania 4 में हुए WWE चैंपियनशिप के टूर्नामेंट को जीता। रैंडी की यह जीत ऐतिहासिक रही थी।