WWE WrestleMania के आखिरी 10 शोज़ के मेन इवेंट्स: Roman Reigns ने मचाया सबसे ज्यादा बवाल

Ujjaval
WWE WrestleMania इवेंट का इतिहास काफी तगड़ा रहा है
WWE WrestleMania इवेंट का इतिहास काफी तगड़ा रहा है

WWE WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन काफी सालों से हो रहा है। पिछले कुछ सालों से इवेंट दो दिन देखने को मिल रहा है और पहले यह शो एक नाईट में देखने को मिलता था। पिछले कुछ इवेंट्स बेहतरीन रहे हैं और इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सबसे ज्यादा बवाल मचाया है। इस आर्टिकल में हम 10 आखिरी WWE WrestleMania शोज़ के मेन इवेंट्स को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

10 आखिरी WWE WrestleMania शोज़ के मेन इवेंट्स

- WrestleMania 32 में रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने द गेम के स्लेजहैमर के अटैक से खुद को बचाया और स्पीयर लगाकर आखिर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

youtube-cover
Ad

- द अंडरटेकर और रोमन रेंस के बीच WWE WrestleMania 33 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। इस मैच में रेंस ने जीत दर्ज की थी और अंडरटेकर अपनी हैट और कोट को रिंग में छोड़कर चले गए थे। कई फैंस के लिए यह शॉकिंग मोमेंट था।

- ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania 34 के मेन इवेंट में अपने यूनिवर्सल टाइटल को दांव पर लगाया था। इस मैच में लैसनर ने जीत हासिल करके टाइटल रिटेन रखा था।

- WrestleMania 35 का मेन इवेंट ऐतिहासिक रहा था। पहली बार विमेंस सुपरस्टार्स मेन इवेंट मैच में आमने-सामने आई थीं। बैकी लिंच ने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराकर Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।

youtube-cover
Ad

- द अंडरटेकर ने WWE WrestleMania 36 की नाईट 1 के मेन इवेंट में एजे स्टाइल्स का बोनयार्ड मैच में सामना किया था। इस मैच में टेकर ने स्टाइल्स को गले लगाया और फिर उन्हें ग्रेव में धक्का देकर ऊपर से मिट्टी डाल दी।

- ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर के बीच WrestleMania 36 की नाईट 2 में WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। मैच में मैकइंटायर की चौथी क्लेमोर किक पर लैसनर ने हार मानी और इसी के साथ स्कॉटिश सुपरस्टार WWE चैंपियन बने।

youtube-cover
Ad

- बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को WWE WrestleMania 37 की नाईट 1 में हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। उन्हें फैंस से बेहतरीन रिएक्शन मिला था।

- WrestleMania 37 की नाईट 2 में रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में रोमन ने डेनियल ब्रायन को धराशाई किया और फिर ऐज पर स्टील चेयर से हमला किया। उन्होंने साथ में दोनों सुपरस्टार्स को पिन करके टाइटल रिटेन रखा।

youtube-cover
Ad

- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WWE WrestleMania 38 की नाईट 1 में केविन ओवेंस के खिलाफ मैच लड़ा। 19 साल बाद ऑस्टिन का इन-रिंग रिटर्न हुआ और उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। फैंस के साथ उन्होंने जीत को सेलिब्रेट किया।

- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 की नाईट 2 में WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप विनर टेक्स ऑल यूनिफिकेशन मैच हुआ था। इस मैच में रोमन ने बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रचा था और अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे थे।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications