WWE के रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी की नाईट 1 का अंत हो गया है। नाईट 1 के लिए कई सारे बड़े मैचों की घोषणा हो गई थी। लगभग सारे ही मुकाबले जबरदस्त रहे थे। WrestleMania 37 के पहले शो का मैच कार्ड थोड़ा कमजोर लग रहा था क्योंकि बड़े सुपरस्टार्स मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद भी WWE ने जबरदस्त काम किया और शानदार मैच दिए। कई सारे सुपरस्टार्स को इस इवेंट से फायदा हुआ।Bianca Belair getting really emotionalShe knows what this means to her #WrestleMania pic.twitter.com/kzhAUywgCa— Alastair McKenzie🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 (@mckenzieas93V2) April 11, 2021ये भी पढ़ें:- ड्रू मैकइंटायर की WrestleMania में हार से भड़के फैंस, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं देकर WWE के ऊपर निकाला गुस्सा हर एक पीपीवी और एपिसोड की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें होती हैं। WrestleMania में भी कुछ शानदार चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को निराश भी किया। खैर, इस आर्टिकल में हम WWE WrestleMania नाईट 1 की अच्छी और बातों पर एक नजर डालने वाले हैं।1- अच्छी बात: WrestleMania में बियांका ब्लेयर की मेन इवेंट में ऐतिहासिक जीत हुईThis moment...two immensely talented women. Congratulations Bianca Belair! #WrestleMania pic.twitter.com/aJEhXQAl8A— Taeler Hendrix (@Taeler_Hendrix) April 11, 2021WWE ने फैंस की मांग पर बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स का SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच मेन इवेंट में बुक किया था। दोनों ही सुपरस्टार्स से जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद थी। उन दोनों ने ही शानदार काम किया और फैंस की उम्मीदों से बेहतर काम किया। मैच जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ा और अंत जबरदस्त था। कई मौकों पर लगा कि साशा बैंक्स अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लेंगी।ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 के पहले दिन हुए बवाल और मेन इवेंट में ऐतिहासिक मैच के बाद WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएंइसके बावजूद अंत में जाकर बियांका ब्लेयर ने जीत दर्ज की। साथ ही वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गई। उनके लिए ये पल काफी ज्यादा खास रहा था। हर कोई उन्हें जीतते हुए देखना चाहता था और WWE ने फैंस की इच्छा पूरी करते हुए जबरदस्त काम किया है। बियांका की इस जीत को सालों तक याद रखा जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।