Roman Reigns और Brock Lesnar की वजह से WrestleMania 38 से पहले WWE में छाई खुशी की लहर, रेटिंग में आया उछाल

WWE Raw की व्यूअरशिप में आया जबरदस्त उछाल
WWE Raw की व्यूअरशिप में आया जबरदस्त उछाल

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते तगड़ा रहा। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज भी मिले। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम एपिसोड था। व्यूअरशिप में भी इस बार भारी उछाल देखने को मिला। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की व्यूअरशिप 1.979 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो इस बार 11.81 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.770 मिलियन रही थी।

Ad

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी शानदार रहा

Raw की शुरूआत इस बार 2.052 मिलियन से हुई। काफी लंबे समय बाद पहले घंटे की व्यूअरशिप दो मिलियन से ज्यादा रही है। दूसरे घंटे में भी अच्छा काम हुआ और व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिला। दूसरे घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.100 मिलियन रही। हालांकि तीसरे घंटे में गिरावट देखने को मिली और व्यूअरशिप 1.786 मिलियन पहुंच गई।

WrestleMania 38 से पहले ये व्यूअरशिप देखकर WWE में खुशी की लहर जरूर छा गई होगी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड की शुरूआत ब्रॉक लैसनर ने की। लैसनर ने WrestleMania 38 में रोमन रेंस को हराने का दावा किया और फैंस ने भी उन्हें शानदार अंदाज में चीयर किया। इसके बाद लगातार अच्छे मुकाबले शो में देखने को मिले। रोमन रेंस ने भी धमाकेदार प्रोमो इस बार रेड ब्रांड में दिया। रोमन रेंस ने लैसनर के ऊपर जमकर तंज कसे।

बॉबी लैश्ले ने भी इस बार वापसी कर ओमोस को चुनौती दी। इन दोनों के बीच WrestleMania 38 में अब मुकाबला होगा। विमेंस डिवीजन ने भी इस बार जबरदस्त काम किया। बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के बाल काट दिए। ये काफी चौंकाने वाली चीज़ इस बार रेड ब्रांड में देखने को मिली। सैथ रॉलिंस को भी WrestleMania 38 में मैच मिल गया। मेन इवेंट में भी काफी घमासान टैग टीम डिवीजन ने मचाया। द उसोज का मुकाबला रैंडी ऑर्टन और रिडल के साथ हुआ था। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड काफी तगड़ा रहा था। WWE ने काफी अच्छा काम किया और इससे फायदा भी मिला।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications