WWE WrestleMania का वो पल जब फैंस एरिना में फूट-फूट कर रोन लगे

Ankit
रेसलमेनिया
रेसलमेनिया

WWE एक ऐसी कंपनी है जिसने सालों से फैंस को रेसलिंग का रोमांच दिया है। कई रेसलर्स आए और कई गए लेकिन कुछ रेसलर्स ने अपनी छाप ऐसी छोड़ी जो आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। ऐसा ही एक नाम अंडरटेकर का हैं। लंबा कद...अंधेरे में एंट्री और धीरे-धीरे कदम रिंग की ओर बढ़ाना उनके जबरदस्त किरदार को बताता है।

Ad

अंडरटेकर ने WWE में फैंस को ऐसी यादें दी है जिसको शायद ही कोई भुला पाए। उनकी एंट्री, उनका अचानक से रिंग में आने, उनके मूव्स और रेसलिंग करने का अंदाज। रेसलमेनिया और अंडरटेकर का गहरा नाता है। उन्होंने यहां 21 मुकाबले लगातार जीते लेकिन एक पल ऐसा आया कि ये सिलसिला रुक गया। जब अंडरटेकर को हार का सामना करना पड़ा और एरिना में मायूसी के माहौल में फैंस के आंसू छलक गए।

.ये भी पढ़ें- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने पिता से कई ज्यादा सफलता हासिल की

बात रेसलमेनिया 30 की हो रही है जहां अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला हुआ था। हमेशा की तरह फैंस को ये लग रहा था कि अंडरटेकर जीत के साथ रेसलमेनिया से जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टेकर ने ब्रॉक लैसनर को कड़ी टक्कर दी। एक वक्त अंडरटेकर काफी थके हुए दिखे। डैडमैन अपने फैंस को मायूस नहीं करना चाहते थे। बढ़ती उम्र के साथ साथ टेकर के शरीर ने भी उनका साथ छोड़ दिया और उन्हें ब्रॉक लैसनर के एफ5 के सामने घुटने टकने पड़े। ये सिर्फ एक हार नहीं थी बल्कि फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका था, जिसको बर्दाश्त करना शायद ही उन्हें लिए मुमकिन नहीं था।

ये वो पल था जिसके बाद फैंस अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। पूरा एरिना नम और शांत हो गया था। ऐसा लगा था कि अंडरटेकर अब रिटायर हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हार के बाद टेकर उठे और अपना सिग्नेचर नूव किया जो मुकाबले के बाद वो करते हैं। अंडरटेकर को 21 रेसलमेनिया मैच के बाद हार मिली। हालांकि वो पल ऐसा था जिसको आज भी अगर याद किया जाए तो अंडरटेकर के फैंस उदास हो जाते हैं।

खैर, अंडरटेकर एक महान रेसलर हैं, उन्होंने लगभग 30 सालों से फैंस को अच्छे मैच दिए हैं। अंडरटेकर को आज भी पसंद किया जाता है। आगे भी उनकी महानता और धमाकेदार मुकाबले को फैंस याद करते रहेंगे। आप नीचे दी गई वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे अंडरटेकर की हार पर पूरी एरिना रो पड़ा था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications