WWE यूनिवर्सल चैं रोमन रेंस (Roman Reigns) को अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को ऐज (Edge) के खिलाफ रेसलमेनिया (WrestleMania) में डिफेंड करना था। हालांकि WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) में चौंकाने वाला ऐलान करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को जोड़ते हुए इसे ट्रिपल थ्रेट बना दिया।The #UniversalTitle will be on the line in a TRIPLE THREAT MATCH at #WrestleMania! https://t.co/1NF5oARq0O@WWERomanReigns @EdgeRatedR @WWEDanielBryan pic.twitter.com/XytuSSeAto— WWE WrestleMania (@WrestleMania) March 27, 2021इस हफ्ते WWE SmackDown की शुरुआत डेनियल ब्रायन ने की और उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग की थी। ब्रायन ने साफ किया कि उन्होंने रेंस को टैपआउट कराया था, लेकिन चीटिंग के कारण वो इस समय चैंपियन नहीं है। इस बीच ऐज का गुस्सा भी डेनियल ब्रायन पर फूटा और उन्होंने ब्रायन को पहले गाली दी, फिर स्पीयर दिया और अंत में स्टील चेयर से अटैक भी किया।इसके बाद बैकस्टेज सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन को एडम पीयर्स से बात करते हुए देखा गया था। पीयर्स ने साफ कर दिया था कि SmackDown खत्म होने से पहले वो अपना फैसला सुना देंगे।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- 26 मार्च 2021WWE SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के मैच का हुआ ऐलानएडम पीयर्स SmackDown के मेन इवेंट में अपने ऐलान के लिए तैयार थे। इस बीच रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन भी रिंग में आ गए थे। इसके बाद सभी की बातों को सुनने के बाद WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए पीयर्स ने रोमन रेंस vs ऐज vs डेनियल ब्रायन के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान किया।मैच का ऐलान होने के बाद ब्रायन और ऐज के बीच ब्रॉल हो गया और ब्रायन ने ऐज को रनिंग नी लगा दिया। इसके बाद रेंस ने ब्रायन को सुपरमैन पंच दिया और जब वो चेयर से ब्रायन को मारने लगे तभी ऐज ने रेंस को स्पीयर दे दिया। जे उसो रिंग में आए, लेकिन ऐज ने उन्हें भी स्पीयर दे दिया।ऐज यहां पर रुके नहीं और उन्होंने रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन को स्टील चेयर से बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। इसके बाद ऐज की मंशा रेंस और ब्रायन को बुरी तरह चोटिल करने पर थी, लेकिन जे उसो ने आकर अपने भाई को बचाया। रेंस इसी बीच रिंग से चले गए, लेकिन ऐज ने जे उसो को बुरी तरह मारना शुरू कर दिया। इसके बाद रेफरी और ऑफिशियल्स ने आकर ऐज को रोकना चाहा। हालांकि ऐज ने ऑफिशियल के ऊपर भी चेयर से अटैक कर दिया।.@EdgeRatedR has SNAPPED! 😮#SmackDown pic.twitter.com/K6mMRWfVjT— WWE (@WWE) March 27, 2021इसी के साथ SmackDown के एपिसोड का अंत हुआ, लेकिन ऐज ने साफ कर दिया कि वो किसी भी तरह यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीतना चाहते हैं। अब देखना होगा कि रेंस और ब्रायन किस तरह पलटवार करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।