WWE WrestleMania XL में 27 साल के चैंपियन को Raw स्टार के खिलाफ अपना टाइटल हारना चाहिए, दिग्गज ने बताई अहम वजह 

रिया रिप्ली WWE WrestleMania 40 में अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगी
WWE WrestleMania XL में रिया रिप्ली की बादशाहत का होगा अंत?

WWE WrestleMania XL: रेसलमेनिया (WWE WrestleMania XL) में रिया रिप्ली (Rhea Ripley) विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बैकी लिंच (Becky Lynch) के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। द मैन ने काफी समय से मेन रोस्टर में कोई सिंगल्स विमेंस टाइटल नहीं जीता है। इस बीच ट्रिश स्ट्रेटस (Trish Stratus) ने विमेंस टाइटल मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

हाल ही में ट्रिश स्ट्रेटस ने Gorilla Position को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने बैकी लिंच को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्यों WrestleMania 40 में बैकी लिंच को विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहिए। उन्होंने कहा,

"मुझे लगता है कि बैकी लिंच को इस जीत की जरूरत है। उन्हें खुद को साबित करने के लिए इसकी जरूरत है। आप मेरा भरोसा करिए, वो वर्कहॉर्स हैं, मैंने भी उनके साथ डेढ़ साल तक काम किया है। वो सिर्फ काम करती जाती हैं। आप उन्हें NXT विमेंस चैंपियन के रूप में देख सकते हैं, जहां वो वहां के टैलेंट के साथ वर्क कर रही थीं। उन्हों येलो ब्रांड के लिए कई यादगार चीज़े की हैं। वो पुराने लोगों के साथ काम कर सकती हैं। वो नए स्टार्स के साथ भी नज़र आती हैं। इसके बाद भी वो टॉप पर हैं। वो सच में शानदार हैं।

27 साल की चैंपियन के खिलाफ बैकी के टाइटल मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो फिर से रिया को चैंपियन के रूप में नहीं देखना चाहती हैं। WWE दिग्गज ने कहा,

"लेकिन मैं रिया रिप्ली को फिर से चैंपियन के रूप में नहीं देखना चाहती हूं। मुझे लगता है कि ये 50-50 होगा। हमें इसका इंतजार करना होगा। अगर मैं इसे और करीब से देखूं तो शायद मेरे पास और भी कई आईडिया हो सकते हैं।"

WWE में बैकी लिंच और ट्रिश स्ट्रेटस के बीच दुश्मनी देखने को मिल चुकी है

ट्रिश स्ट्रेटस 2023 के दौरान WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान वो बैकी लिंच की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई थी। इस दुश्मनी के अंत में बैकी लिंच ने जीत हासिल की थी। ट्रिश स्ट्रेटस को बैकी लिंच के खिलाफ Payback 2023 में हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से रिया रिप्ली और बैकी लिंच के बीच मैच बुक करता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now