भारतीय WWE सुपरस्टार जीत रामा ने चंद्रयान 2 के लिए एक शानदार संदेश भेजा है। अपने संदेश में जीत ने इसरो पर गर्व की बात कही है। इसके साथ-साथ उन्होंने इस बात की भी उम्मीद की है कि आने वाले वक्त में भारत का तिरंगा चाँद पर ज़रूर लहराएगा। View this post on Instagram हौसले बुलंद है ,विक्रम पराक्रम दिखायेगा। आज नही तो कल चाँद पर तिरंगा ज़रूर लहराएगा।🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #IsroPerGarvHai A post shared by Satender Dagar(Jeet Rama)🇮🇳🕉️ (@jeetrama_wwe) on Sep 6, 2019 at 7:43pm PDTजीत रामा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा, "हौसले बुलंद है, विक्रम पराक्रम दिखायेगा। आज नहीं तो कल चांद पर तिरंगा जरूर लहराएगा। #IsroPerGarvHai.चंद्रयान 2 के बारे में इसरो प्रमुख के. सिवन ने अपने बयान में कहा, "विक्रम लैंडर पहले से निर्धारित प्लान के आधार पर उतर रहा था। 2.1 किलोमीटर पहले तक सब कुछ एकदम नॉर्मल था, उसके बाद हमारा कम्यूनिकेशन टूट गया।''पीएम मोदी ने इसरो के साइंटिस्ट्स को संबोधित करते हुए कहा,''भारत को अपने साइंटिस्ट्स पर गर्व है। उन्होंने सदा ही अपना अद्भुत प्रदर्शन दिया है और देश का मान बढ़ाया है। ये वक्त साहस रखने का है, और हम साहस रखेंगे। हम आशावान हैं और अपने स्पेस प्रोग्राम पर काम करते रहेंगे।''ये भी पढ़ें: साल 2019 में WWE सुपरस्टार्स के 3 फेस टर्न जो अच्छे रहे और 2 जो उतने अच्छे नहीं रहेजीत रामा एक भारतीय रेसलर हैं जो इस समय WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT का हिस्सा हैं। ये दस बार कुश्ती हैवीवेट एमेच्योर रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं और इन्हें तीन बार हिन्द केसरी का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इन्हें 2 जून 2015 को कंपनी ने अपने साथ साइन किया था। ये इस समय ट्रेनिंग कर रहे हैं।ये कई बार NXT के लाइव इवेंट्स का हिस्सा रहे हैं। इन्होंने एक अन्य भारतीय किशन रफ्तार के साथ मिलकर कर्टिस एक्सल और बो डैलस के साथ लड़ाई की हुई है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं