WWE Year Ender: जानिए साल 2023 में कैसा रहा है Roman Reigns का प्रदर्शन, सिर्फ 4 Superstars के खिलाफ मिली शिकस्त

WWE
WWE में साल 2023 में Roman Reigns को कौन-कौन से सुपरस्टार्स ने हराया?

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2023 काफी मिला जुला रहा है। एक तरफ उन्होंने पूरे साल अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन रखा और साथ ही बतौर यूनिवर्सल चैंपियन 1000 दिन भी पूरे किए। दूसरी तरफ ना सिर्फ वो टैग टीम चैंपियनशिप को जीतने में विफल साबित हुए, बल्कि अपने भाइयों के खिलाफ हुए ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और उनकी बहुत बड़ी स्ट्रीक का भी अंत हुआ।

इस साल Raw और SmackDown के सभी एपिसोड समाप्त हो चुके हैं। इसके अलावा सभी प्रीमियम लाइव इवेंट का अंत भी हो चुका है और 2023 में ट्राइबल चीफ ने टीवी पर 7 मुकाबले लड़े हैं, जिसमें से 6 चैंपियनशिप के लिए था और एक नॉन टाइटल मैच था। रेंस ने 5 मौकों पर अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया और एक मौके पर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। 7 में से रेंस ने 5 मैचों को जीता और 2 मैचों में उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम आपको रोमन रेंस द्वारा साल 2023 में लड़े गए सभी मैच और उनके नतीजों के बारे में बताने वाले हैं।

#)WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns vs Kevin Owens

youtube-cover

रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ Royal Rumble 2023 में डिफेंड किया था। अंत में इस मैच को रोमन रेंस ने जीता था और वो अपनी चैंपियनशिप को रिटेन करने में कामयाब हुए थे। मुकाबले के बाद सैमी ज़ेन ने ट्राइबल चीफ को ही धोखा दे दिया था।

विजेता: रोमन रेंस

#) WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns vs Sami Zayn

youtube-cover

कनाडा में हुए Elimination Chamber 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। ट्राइबल चीफ ने अंत में ज़ेन को पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया था। मैच के बाद जब पूरा ब्लडलाइन ज़ेन पर अटैक कर रहा था, तभी केविन ओवेंस ने एंट्री करते हुए अपने दोस्त को बचाया था।

विजेता: रोमन रेंस

#) WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns vs Cody Rhodes

youtube-cover

साल के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania 39 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मुकाबल देखने को मिला था, लेकिन मुकाबले के अंत में सोलो सिकोआ ने कोडी पर समोअन स्पाइक हिट किया। इसके बाद रोमन रेंस ने रोड्स पर स्पीयर लगाते हुए उन्हें पिन किया और इस मुकाबले को जीत लिया।

विजेता: रोमन रेंस

#) WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns & Solo Sikoa vs Kevin Owens & Sami Zayn

youtube-cover

सऊदी अरब में हुए Night of Champions 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। इस मुकाबले में द उसोज़ ने ब्लडलाइन की मदद करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया था। इस बीच रोमन रेंस का गुस्सा होना जिमी उसो से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने रेंस को धोखा देते हुए उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद ओवेंस और ज़ेन ने सिकोआ पर स्टनर-हैलुवा किक का कॉम्बिनेशन हिट किया और उन्हें पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया। रोमन रेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने से चूक गए थे

विजेता: केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन

#) WWE Money in the Bank 2023 में Roman Reigns & Solo Sikoa vs The Usos

youtube-cover

लंदन में हुए Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ vs द उसोज़ के बीच द ब्लडलाइन सिविल वॉर मैच देखने को मिला था। यह मुकाबला काफी जबरदस्त रहा था, लेकिन मुकाबले के अंत में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन करते हुए ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि 2019 के बाद वो ट्राइबल चीफ को पिन करने वाले पहले सुपरस्टार भी बने थे।

विजेता: द उसोज़

#) WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns vs Jey Uso

जे उसो ने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला देखने को मिला था। एक समय जे उसो जीत के काफी करीब आ गए थे, लेकिन अंत में जिमी उसो ने जे पर ही अटैक कर दिया और इसका फायदा रोमन रेंस ने उठाया। रेंस ने जे को पिन करते हुए अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया।

विजेता: रोमन रेंस

#) WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns vs La Knight

सऊदी अरब में हुए Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला था। नाइट ने रोमन रेंस को को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जिमी उसो के कारण जरूर उनका ध्यान भटका। इसी वजह से अंत में रोमन रेंस ने नाइट पर लगातार दो स्पीयर्स लगाए और उन्हें पिन करते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया।

विजेता: रोमन रेंस

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now