WWE Raw में रोंगटे खड़े करने वाले डेब्यू के बाद Wyatt Sick6 ने बड़े शो में की घुसपैठ, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

Ujjaval
WWE कमेंटेटर के शो में Wyatt Sick6 का हुआ दखल (Photo: WWE.com)
WWE कमेंटेटर के शो में Wyatt Sick6 का हुआ दखल (Photo: WWE.com)

Wyatt Sick6 Invades Pat McAfee Show: WWE रॉ (Raw) के आखिरी एपिसोड में अंकल हाउडी (Uncle Howdy) के फैक्शन Wyatt Sick6 का रोंगटे खड़े करने वाला डेब्यू देखने को मिला। उन्होंने बैकस्टेज कई सारे लोगों की हालत खराब कर दी थी और अब इस फैक्शन ने एक बड़े शो में भी घुसपैठ की है। यह देखकर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

Ad

The Pat McAfee Show के हालिया एडिशन में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। इस शो में पैट मैकेफी और उनके दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे और अचानक से उनका ध्यान कैमरे की साइड गया। इसके बाद लाइट बंद हो गई और शो का अंत देखने को मिल गया। यह देखकर फैंस को कुछ समझ नहीं आया और सभी हैरानी में पड़ गए।

पैट मैकेफी Raw में कमेंट्री करते हैं और वो Wyatt Sick6 फैक्शन को लेकर बातचीत करते हुए नज़र आए थे। ऐसे में इस ग्रुप का इनके उनके शो को इन्वेड करना चौंकाने वाली चीज़ है। बड़ी बात यह भी है कि अभी तक पैट की इस चीज़ पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, उनके चैनल की यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।

आप नीचे The Pat McAfee Show की यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE Raw के एपिसोड में Wyatt Sick6 ने किस तरह मचाया था तहलका?

WWE Raw के एपिसोड के अंत में जब जे उसो फैंस के बीच सेलिब्रेशन कर रहे थे, लाइट बंद हुई और स्टेज एरिया पर एक डोर से सिस्टर एबीगेल बाहर आईं। बाद में बैकस्टेज कैमरे को भेजा गया और इसी बीच पता चला कि अंकल हाउडी के इस ग्रुप ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया है। उन्होंने प्रोडक्शन के सामान को उथल-पुथल कर दिया।

उन्होंने बैकस्टेज स्टाफ की हालत खराब की और चैड गेबल समेत कुछ अन्य लोगों को लहूलुहान किया। यह देखकर सभी हैरान रह गए। अंकल हाउडी और उनके फैक्शन के अन्य सदस्यों ने स्टेज एरिया पर एंट्री की। बाद में अंकल हाउडी ने ऐलान किया कि वो आ गए हैं। WWE SmackDown के अगले एपिसोड पर सभी की नज़र होगी। यह चीज़ संभव है कि वो Raw की तरह ब्लू ब्रांड में आकर भी तबाही मचाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications