WWE फैंस का इंतजार हुआ खत्म, हालिया शो में फेमस स्टार ने किया धमाकेदार डेब्यू

Ujjaval
WWE NXT में हुआ बड़ा डेब्यू (Photo: WWE.com)
WWE NXT में हुआ बड़ा डेब्यू (Photo: WWE.com)

Zaria Makes WWE Debut: WWE NXT का हालिया एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। इसमें एक बड़े सुपरस्टार ने धमाकेदार डेब्यू करके फैंस को चौंका दिया। बता दें कि NXT में पिछले कुछ समय में यादगार डेब्यू देखने को मिले हैं और इसमें अब एक और नाम शामिल हो चुका है। यह और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई विमेंस स्टार डेल्टा (Delta) हैं, जिन्होंने ज़ारिया (Zaria) नाम से WWE में कदम रखा है।

WWE NXT में पिछले कुछ समय से एक मिस्ट्री स्टार के वीडियो पैकेज चल रहे थे और सभी को अंदाजा हो गया था कि यह शायद डेल्टा हैं। हर कोई उनके डेब्यू का इंतजार कर रहा था। NXT के हालिया एपिसोड के मेन इवेंट में जूलिया और स्टैफनी वकेर ने टीम बनाकर फैलन हेनली और जेसी जेन का सामना किया। इस मैच में काफी बवाल हुआ। अंत में जूलिया और वकेर की बड़ी जीत देखने को मिली।

स्टेज एरिया पर जेसी जेन अपनी पार्टनर जैज़मीन निक्स और फैलन हेनली के साथ मौजूद थीं। इसी बीच जेसी ने वहां रखे बड़े स्पिनर व्हील को घुमाया। इसपर "स्पिनर्स चॉइस" आया। इससे पहले कि जेसी और उनकी पार्टनर कुछ बोल पाती, अचानक लाइट बंद हुई। इसके बाद एक वीडियो पैकेज दिखाया गया और फिर स्टेज एरिया पर डेल्टा नज़र आईं, जिन्हें ज़ारिया नाम से पुकारा गया। फैंस का इसपर रिएक्शन काफी जबरदस्त रहा।

WWE को ज़ारिया ने किया था काफी ज्यादा प्रभावित

WWE का फरवरी 2024 में Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में देखने को मिला था। इसी बीच WWE ने नए स्टार्स ढूंढने के लिए पर्थ में ट्रायआउट भी रखा था। ज़ारिया ने इसमें हिस्सा लिया और उन्होंने WWE ऑफिशियल्स को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। इसी वजह से उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया, जिसे उन्होंने साइन कर लिया।

ज़ारिया ने पहले अपनी सभी इंडिपेंडेंट सर्किट की डेट्स को पूरा किया और अब जाकर वो WWE का हिस्सा बनी हैं। ज़ारिया से पहले जूलिया और स्टैफनी वकेर भी अपने डेब्यू के कारण चर्चा का विषय बनी हैं। एक समय पर तीनों के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को लेकर हाइप थी। जूलिया ने आकर प्रभावित किया और स्टैफनी का अभी तक रन अच्छा रहा है। देखना होगा कि ज़ारिया किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications