WWE के बड़े चैंपियन को दिया गया था जहर...पत्नी ने संभावित आरोपी को घर में घुसकर पीटा

पिछले हफ्ते WWE रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा था। और इस शो में एक खतरनाक और चौंकाने वाली चीज फैंस को देखने को मिली थी। WWE रॉ में पिछले हफ्ते एक ऐसी घटना हुई जिसे देखकर लगभग सभी लोग चकित हो गए थे।

Ad

दरअसल पिछले हफ्ते WWE रॉ में एंजेलो डॉकिंस और एंजल गार्ज़ा के बीच सिंगल्स मैच हुआ था। लेकिन डॉकिंस के साथ रिंगसाइड में मौजूद रहे मोंटेज़ फोर्ड की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। सभी के दिमाग में एक सवाल चल रहा था कि फोर्ड अचानक बेहोश क्यों हो गए थे। बाद में बैकस्टेज इसका जवाब बाद उनकी पत्नी बियांका ब्लेयर ने दिया था। बियांका ब्लेयर ने बैकस्टेज इंटरव्यू में कहा था कि ज़ेलिना वेगा ने उनके पति को जहरीला पदार्थ खिलाया था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने जेलिना वेगा पर किया हमला

हाल ही में वेगा ने कायला ब्रेक्सटन के ट्विच चैनल में अपनी बात रखी और एक बड़ा खुलासा किया। वेगा ने यहां पर बताया कि बियांका ने उनके घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीटा। दरअसल वेगा और बियांका पहले से स्टोरीलाइन में शामिल हैं। और इस बार बियांका को मौका मिल गया। अपने पति का बदला लेने के लिए बियांका ने वेगा पर हमला किया।

Ad

अब ये स्टोरी और मजेदार हो गई है। क्योंकि वेगा ने बड़ा खुलासा करते हुए कर दिया है कि बियांका ने घर आकर उनको बुरी तरह पीटा। इसका नतीजा अब फैंस को समरस्लैम में देखने को मिल सकता है। दरअसल डॉक्टर्स ने जब बताया कि फोर्ड को जहरीना पदार्थ दिया है तो इसके बाद बियांका का पूरा शक जेलिना वेगा पर गया था। बियांका ब्लेयर काफी गुस्से में इसके बाद नजर आई थी ।और इसका बदला फिर बियांका ने लिया।

स्ट्रीट प्राफिट्स और एंजल गार्जा, एंड्राडे पिछले कुछ समय से फ्यूड में शामिल हैं। इनके बीच WWE समरस्लैम के लिए रॉ टैग टीम चैंपियनशिप मैच तय किया गया है। रिंग साइड में एक तरफ जेलिना वेगा रहेंगी तो एक तरफ बियांका ब्लेयर रहेंगी। स्ट्रीट प्राफिट्स इस समय रॉ टैग टीम चैंपियन हैं। अब ये स्टोरीलाइन और मजेदार हो गई है। इस हफ्ते होने वाले WWE रॉ में इसे लेकर काफी चर्चा हो सकती हैं। जेलिन और बियांका के बीच यहां घमासान देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रिब्यूशन के साथ करना चाहिए

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications