MS Dhoni के आखिरी ओवर में सिंगल नहीं लेने को लेकर छिड़ा विवाद, भड़के फैंस ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

एम एस धोनी ने सिंगल लेने से किया इंकार
एम एस धोनी ने सिंगल लेने से किया इंकार

MS Dhoni Denied single in last over : आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एम एस धोनी का आखिरी ओवर में सिंगल ना लेना इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई एम एस धोनी की आलोचना कर रहा है कि उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखने के लिए आखिरी ओवर में सिंगल नहीं लिया।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के आखिरी ओवर के दौरान अर्शदीप सिंह की दूसरी गेंद पर एम एस धोनी ने हवा में शॉट खेला। इस बीच नॉन स्ट्राइक पर खड़े डैरिल मिचेल रन के लिए भाग गए लेकिन एम एस धोनी अपनी जगह से बिल्कुल भी नहीं हिले। डैरिल मिचेल भागकर एम एस धोनी के पास तक पहुंच भी गए लेकिन धोनी ने रन लेने से मना कर दिया और मिचेल को दोबारा भागकर अपनी क्रीज में आना पड़ा।

एम एस धोनी को किया गया ट्रोल

एम एस धोनी की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए सिंगल लेने से मना कर दिया।

एम एस धोनी रन नहीं लेना चाहते थे और इसी वजह से डैरिल मिचेल को वापस नॉन स्ट्राइक छोर पर लौटना पड़ा।
वो ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार थे। यहां पर टीम के खाते में 2 रन जुड़ सकते थे। दूसरे छोर पर डैरिल मिचेल थे।
एम एस धोनी क्रेडिट चुराने वाले खिलाड़ी हैं।
एम एस धोनी को लगता है कि वो गेम से बड़े हैं।
एम एस धोनी को 2019 से ही न्यूजीलैंड प्लेयर के सामने क्रीज छोड़ने से डर लगता है।
ये सबसे खराब चीज रही। उन्हें लगता है कि वो गेम से बड़े हैं।
एम एस धोनी का सिंगल ना लेना गलत फैसला था।
डैरिल मिचेल कोई पुछल्ले बल्लेबाज नहीं हैं और इसी वजह से उन्हें सिंगल के लिए मना करना गलत फैसला था। ऐसा लगता है कि टीम से ज्यादा धोनी क्राउड के लिए खेल रहे थे।

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बेहद आसानी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now