IPL Auction 2024: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर कोच लसिथ मलिंगा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

South Africa v Sri Lanka - ICC Men
मुंबई इंडियंस ने गेराल्‍ड कोएट्जी को 5 करोड़ रुपये में खरीदा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दुबई में 19 दिसंबर को संपन्‍न आईपीएल 2024 नीलामी (IPL 2024 Auction) के बाद आगामी सीजन के लिए अपना स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। पलटन ने गेराल्‍ड कोएट्जी (Gerald Coetzee), दिलशान मधुशंका (Dilshan Madushanka) और नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) को तेज गेंदबाजी आक्रमण में जोड़ा है। लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण को दमदार करार दिया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने रणनीतिक रूप से अपना गेंदबाजी आक्रमण तैयार किया है।

मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्‍ड कोएट्जी को 5 करोड़ रुपये में खरीदा। कोएट्जी ने वर्ल्‍ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया और माना जा रहा था कि आईपीएल में उन्‍हें खरीदने में कई फ्रेंचाइजी दिलचस्‍पी जरूर दिखाएंगी।

कोएट्जी के जुड़ने से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण को शक्ति मिली है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और जेसन बेहरनडॉर्फ़ जैसे गेंदबाजी पहले से शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा एक और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को एमआई ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

तुषारा को जोड़ने से मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण में विभिन्‍नता के विकल्‍प बढ़े हैं। इन तीनों के अलावा मुंबई ने मोहम्‍मद नबी और श्रेयस गोपाल को जोड़कर अपना स्पिन गेंदबाजी विभाग भी मजबूत किया है। ये दोनों पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय का साथ निभाएंगे।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा ने नीलामी में खरीदे खिलाड़‍ियों के प्रति अपना नजरिया पेश करते हुए कहा कि यह शानदार पैस अटैक है। मलिंगा ने सोशल मीडिया के जरिये मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण पर अपनी राय प्रकट की और तीन तेज गेंदबाजों का स्‍वागत किया।

मलिंगा ने पोस्‍ट किया, 'खतरनाक! आईपीएल 2024 के लिए जब मैंने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को देखा तो यही शब्‍द दिमाग में आया। दिलशान मधुशंका, गेराल्‍ड कोएट्जी और नुवान तुषारा आपका मुंबई इंडियंस में स्‍वागत है।'

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, विष्णु विनोद, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, श्रेयस गोपाल, दिलशान मधुशंका, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

Quick Links

App download animated image Get the free App now