MI vs RR प्रेडिक्शन - आज का IPL 2022 मैच मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स कौन जीतेगा?

मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी
मुंबई इंडियंस के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी

आईपीएल 2022 (IPL) का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3:30 बजे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा। संजू सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार तरीके से जीत के साथ सीजन की शुरुआत की है, जबकि मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस पहले मैच में जीतने की तरफ अग्रसर थीं लेकिन आखिर में साधारण गेंदबाजी प्रदर्शन के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इशान किशन के बल्ले से पहले मैच में रन निकले थे। कप्तान रोहित शर्मा भी लय में नजर आ रहे थे। हालाँकि टीम का मध्यक्रम कमजोर नजर आ रहा था और किरोन पोलार्ड ने भी निराश किया था। प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट हो चुके हैं और उनके खेलने की सम्भावना है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह को लीडर के रूप में अच्छा करना होगा।

आईपीएल 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिए पहला मैच पूरी तरह से बेहतरीन रहा था। टीम के सभी बल्लेबाज जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। वहीं गेंदबाजी विभाग में टीम के पास टूर्नामेंट का सबसे संतुलित अटैक मौजूद है। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी से एक बार फिर तूफानी शुरुआत की उम्मीद होगी। संजू सैमसन पर एक बार फिर से सभी की नजरें होंगी। वहीँ फिनिशर के रूप में शिमरोन हेटमायर पर पारी को फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी घातक साबित हो सकती है। बीच के ओवरों में अश्विन और चहल विपक्षी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं।

हेड टू हेड में MI और RR के बीच किसका पलड़ा भारी है?

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 25 मैच हुए हैं। इस दौरान मुंबई ने 13 और राजस्थान ने 11 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।

आज का IPL मैच MI vs RR कौन जीतेगा?

प्रेडिक्शन - आज का मैच RR जीतेगी।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now