IPL में KKR को बहुत महंगे पड़ेंगे मिचेल स्टार्क, सिर्फ एक गेंद डालने की कीमत होगी इतनी...हैरान करने वाला आंकड़ा आया सामने

India v Australia: Final - ICC Men
मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ से ज्यादा रुपए मिले

आईपीएल 2024 (IPL) के ऑक्शन के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने इतिहास रच दिया और उनके लिए 24 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। इसके साथ ही स्टार्क अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं स्टार्क को मिले इतने पैसे के बाद एक चौंकाने वाला आंकड़ा आया है कि उनके सिर्फ एक गेंद डालने की कीमत क्या होगी।

आईपीएल ऑक्शन के दौरान मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपए की रकम में खरीदा। मिचेल स्टार्क की बेस प्राइस 2 करोड़ थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने उनके लिए बिडिंग की। दोनों टीमों ने 9.60 करोड़ तक दिग्गज गेंदबाज पर अपनी बोली लगाई और इसके बाद केकेआर और गुजरात टाइटंस की टीमों ने बिडिंग करनी शुरु कर दी। यही दोनों टीमें आखिर तक एक दूसरे से मुकाबला करती रहीं और आखिर में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख की रकम में स्टार्क को हासिल कर लिया। इसके साथ ही वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए। उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

मिचेल स्टार्क की एक गेंद के लिए देने होंगे 7.36 लाख रुपए

अब अगर स्टार्क आईपीएल के सभी 14 मैच खेलते हैं और अपने कोटे का चार ओवर भी डालते हैं तो वो कुल मिलाकर 336 गेंदें आईपीएल के दौरान डालेंगे। अगर हम कैलकूलेट करें तो फिर उनके एक गेंद की कीमत 7.36 लाख रुपए पड़ेगी। स्टार्क को सिर्फ एक गेंद डालने के इतने पैसे मिलेंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो केकेआर टीम को कितने महंगे पड़ेंगे।

आपको बता दें कि मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसी वजह से आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनके लिए जमकर बोली लगी। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी काफी महंगे दाम में खरीदा गया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now