IPL 2024 : 'रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और इशान किशन को दिखाओ बाहर का रास्ता...'मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आया बड़ा बयान

रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है (Photo Credit - IPL)
रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है (Photo Credit - IPL)

Virender Sehwag on MI Performance : टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वीरेंदर सहवाग ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को अपने सारे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर देना चाहिए। सहवाग के मुताबिक टीम में बड़े खिलाड़ी होने का मतलब ये नहीं है कि आप ट्रॉफी जीत जाएंगे।

आईपीएल 2024 से पहले दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। टीम 13 मैचों में 4 जीत और 9 हार के साथ इस वक्त अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। मुंबई इंडियंस की टीम सबसे निचले पायदान पर है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका परफॉर्मेंस कितना खराब रहा है।

सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन करे मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अच्छा नहीं रहा और इसी वजह से टीम को लगातार मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच से पहले वीरेंदर सहवाग ने टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान कहा,

मुझे एक चीज बताइए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अगर एक ही फिल्म में हों तो क्या इस बात की गारंटी है कि वो फिल्म हिट ही होगी। आपको उसके लिए परफॉर्म करना होगा। आपको उसके लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट चाहिए होगी। इसी तरह इन सभी बड़े नामों को एकजुट होकर मैदान में परफॉर्म करना होगा। रोहित शर्मा ने एक शतक लगाया और मुंबई इंडियंस हार गई। बाकी मैचों में उनका परफॉर्मेंस क्या रहा? इशान किशन ने पूरा सीजन खेला लेकिन वो पावरप्ले से आगे नहीं जा पाए। टीम की तरफ से केवल दो खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुझे नहीं लगता है कि इन दो प्लेयर्स के अलावा बाकी किसी को रिटेन करना चाहिए। किसी विदेशी खिलाड़ी को भी रिटेन नहीं करना चाहिए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now