WWE में 2021 में हुई 4 बड़ी चीज़ें जिसके कारण फैंस इसे सालों तक याद रखेंगे

WWE में 2021 के अंदर कुछ ऐसे पल आए हैं जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा
WWE में 2021 के अंदर कुछ ऐसे पल आए हैं जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा

WWE के लिए साल 2021 काफी बढ़िया साबित हुआ है। इस साल WWE ने कई अच्छे पीपीवी और इवेंट्स का आयोजन किया है। 2021 को सही मायने में 2020 से अच्छा कहा जा सकता है क्योंकि WWE ने काफी सारे सुधार किए हैं। हर साल कई ऐसी चीज़ें देखने को मिलती हैं जिन्हें सालों तक याद रखा जाता है।

साल 2021 में WWE के अंदर कई ऐसी चीज़ें हुई है जिन्हें सालों तक याद रखा जाएगा। WWE ने इस साल ढेरों यादगार पल दिए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में हुई 4 बड़ी चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जिसके कारण फैंस इसे सालों तक याद रखेंगे।

4- WWE को Queen's Crown प्रतियोगिता द्वारा पहली क्वीन मिलना और King of the Ring की वापसी होना

WWE ने 2021 में काफी अच्छी चीज़ें बुक की है। इसमें Queen's Crown और King of the Ring टूर्नामेंट जरूर शामिल रहेगा। WWE ने पहली बार विमेंस सुपरस्टार्स के लिए भी टूर्नामेंट की शुरुआत की। Crown Jewel में इसका फाइनल देखने को मिला। जेलिना वेगा और डूड्रॉप के बीच मैच हुआ और इसमें वेगा ने जीत दर्ज की।

उन्होंने Queen's Crown टूर्नामेंट जीतने के साथ एक बड़ा इतिहास बनाया। वो WWE की पहली क्वीन बनीं और उनका नाम क्वीन जेलिना हो गया। इस चीज़ को सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाएगा। WWE का पिछला King of the Ring टूर्नामेंट उतना अच्छा नहीं रहा था और कोई भी फैन बैरन कॉर्बिन की जीत से खुश नहीं था।

उन्होंने किंग के रूप में अच्छा काम नहीं किया था। इस बार WWE ने एक ऐसे सुपरस्टार को किंग बनाया जो अच्छा पुश डिजर्व करता था। King of the Ring के फाइनल्स में फिन बैलर और जेवियर वुड्स के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में वुड्स ने जीत दर्ज की और फैंस इससे खुश थे। इन दोनों प्रतियोगिताओं के नतीजों से फैंस खुश थे और इसी कारण सालों तक इसे याद रखा जाएगा।

3- बिग ई का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करना और WWE चैंपियन बनना

बिग ई काफी सालों से WWE में काम कर रहे थे और हर कोई उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता हासिल करते हुए देखना चाहता था। बिग ई के पास टॉप स्टार बनने के सारे गुण थे और फैंस उनके पुश का इंतजार कर रहे थे। बिग ई ने पहले मिड-कार्ड स्टार के रूप में प्रभावित किया। बाद में उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक किया गया।

बिग ई ने Money in the Bank लैडर मैच जीता और कॉन्ट्रैक्ट पर कब्जा किया। बाद में उन्होंने बॉबी लैश्ले पर इसे कैश-इन करते हुए WWE टाइटल जीता। बिग ई को चैंपियन बनते हुए हर एक फैन देखना चाहता था और WWE ने अपने प्रशंसकों की बात सुनी। बिग ई की टाइटल जीत को फैंस सालों तक याद रखेंगे।

2- बैकी लिंच का 26 सेकंड्स में बियांका ब्लेयर को हराना

बैकी लिंच काफी समय से WWE के एक्शन से दूर थीं। SummerSlam 2021 में उन्होंने शॉकिंग तरीके से वापसी की। उन्होंने आकर बियांका ब्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। बियांका ने चुनौती को स्वीकारा। लग रहा था कि दोनों विमेंस स्टार के बीच एक बढ़िया मैच देखने को मिलेगा।

मैच में बैकी लिंच ने शानदार प्रदर्शन किया और काफी आसानी से बियांका ब्लेयर को पराजित कर दिया। इसी के साथ वो नई विमेंस चैंपियन बन गईं। बियांका ब्लेयर की इतनी आसानी से हार होना काफी शॉकिंग चीज़ थी। बैकी लिंच ने आते ही चैंपियनशिप जीत ली थी और इसी कारण फैंस उनकी बड़ी जीत को सालों तक याद रखेंगे।

1- जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर की वापसी होना

जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। ब्रॉक लैसनर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं थे और इसी कारण वो नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर जॉन सीना फिल्मों में व्यस्त थे और इसी वजह से वो WWE में काम नहीं कर पा रहे थे। इस साल दोनों ही सुपरस्टार्स ने शॉकिंग तरीके से वापसी की।

दोनों की वापसी को सालों तक फैंस द्वारा याद रखा जाएगा। जॉन सीना ने Money in the Bank में वापसी की थी और रोमन रेंस के खिलाफ उनका SummerSlam में मैच भी बढ़िया रहा था। ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam 2021 में वापसी की थी और इसके बाद से वो WWE में नजर आ रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स की वापसी से हर एक फैन काफी शॉक था और इसी कारण सालों तक दोनों दिग्गजों के रिटर्न को याद रखा जाएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now