4 कारण क्यों Solo Sikoa को WWE Clash at the Castle में Roman Reigns के साथ जोड़ा गया

..
ब्लडलाइन को मिल गया है नया मेंबर
ब्लडलाइन को मिल गया है नया मेंबर

Solo Sikoa and Roman Reigns: WWE क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) 2022 जबरदस्त रहा। फैंस को इस शानदार प्रीमियम लाइव इवेंट में कई बढ़िया मैच और चौंकाने वाले पल देखने मिले। हालांकि, कार्डिफ शो के मेन इवेंट में NXT स्टार के डेब्यू ने पूरे WWE यूनिवर्स को हैरान कर दिया था।

Clash at the Castle के मेन इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच शानदार मैच हुआ। मैच के अंतिम पलों में NXT स्टार और रोमन रेंस के कजिन सोलो सिकोआ के दखल की बदौलत ट्राइबल चीफ अपना टाइटल रिटेन करने में सफल रहे। खैर, आइए जानते हैं 4 कारणों के बारे में क्यों सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के साथ जोड़ा गया है।

4- सोलो सिकोआ, ब्लडलाइन में सैमी जेन की जगह ले सकते हैं

अगर मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो सोलो सिकोआ को मिलाकर ब्लडलाइन में 5 मेंबर हैं। सैमी जेन का ब्लडलाइन में शामिल होना SmackDown प्रोग्रामिंग के सबसे अच्छे सैगमेंट्स में से एक है। हालांकि, सिकोआ के आने के बाद एक बार फिर उनके ब्लडलाइन में बने रहने पर सवाल उठ गए हैं।

ट्राइबल चीफ भी निश्चित ही सिकोआ को अपने ग्रुप में शामिल करेंगे। वो कह सकते है कि मैच में सिकोआ ने उनकी मदद करके अपनी ईमानदारी साबित कर दी है। वहीं, अभी भी ब्लडलाइन के मेंबर जे उसो, सैमी जेन पर भरोसा नहीं करते हैं। यह बिल्कुल संभव है कि सिकोआ के कारण सैमी को ग्रुप से निकाल दिया जाए।

3- ट्राइबल चीफ की मदद करने के लिए सोलो सिकोआ एक मात्र विकल्प थे

यह बात साफ हो चुकी है कि द उसोज, सैमी जेन और पॉल हेमन यूके के बड़े शो में मौजूद नहीं थे और रोमन रेंस को अकेले ही टाइटल डिफेंड करना पड़ा था। हालांकि, ब्लडलाइन मेंबर्स की गैरमौजूदगी का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मैच के अंतिम पलों को छोड़ दिया जाए तो पूरे मैच में रोमन रेंस अकेले ही नजर आए थे।

कंपनी के पास रोमन रेंस की मदद और मैच में दखल देने के लिए सोलो सिकोआ ही आखिरी विकल्प थे। WWE ड्रू मैकइंटायर के कैरेक्टर और उनके होमटाउन क्राउड को देखते हुए स्कॉटिश वॉरियर को क्लियर तरीके से हारने के लिए बुक करने का रिस्क भी नहीं ले सकता था। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो ट्रिपल एच खुद सोलो को मेन रोस्टर में लाना चाहते थे।

2- सोलो सिकोआ कर सकते हैं ब्लडलाइन का खत्मा

फिलहाल Clash at the Castle में सोलो सिकोआ के दखल के बाद फैंस को यह भरोसा हो गया है कि रोमन रेंस के एक और भाई ब्लडलाइन में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि ग्रुप बनाते समय ट्राइबल चीफ कई हफ्तों की स्टोरीलाइन के बाद अपने भाई जे उसो और फिर कुछ महीनों बाद जिमी उसो को खुद के साथ मिलाने में कामयाब हुए थे।

सोलो सिकोआ ने निश्चित ही यह देखा होगा कि किस तरह रोमन ने उसोज के साथ बुरा वर्ताव किया था। वो (सोलो सिकोआ) इसका बदला हेड ऑफ द टेबल से लेना चाहेंगे। सिकोआ, अपने सगे भाइयों के साथ मिलकर रोमन रेंस को भविष्य में बड़ा धोखा दे सकते हैं। इसी कारण सोलो ने अभी ब्लडलाइन का हिस्सा बनने का निर्णय लिया है।

1- ब्लडलाइन में सोलो को जोड़ने के लिए WWE Clash at the Castle में डेब्यू कराया

सोलो सिकोआ का रोमन रेंस की मदद करने का सबसे उचित कारण यह हो सकता है कि वो मेन रोस्टर में अपने सगे भाइयों द उसोज के साथ आना चाहते थे। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि सोलो सिकोआ ब्लडलाइन का हिस्सा बन चुके हैं। यह हो सकता है कि सिकोआ के ग्रुप में होने की पुष्टि इस हफ्ते की वीकली लाइव प्रोग्रामिंग में हो।

सिकोआ की काबिलियत को सभी NXT में देख ही चुके हैं। सोलो के आने के बाद ब्लडलाइन निश्चित ही मिड कार्ड चैंपियनशिप पर भी अपना कब्जा जमाने की कोशिश करेगा। बता दें कि ब्लडलाइन फैक्शन में रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और द उसोज अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now