4 मौके जब Roman Reigns WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के काफी ज्यादा करीब थे

WWE दिग्गज रोमन रेंस का चैपियनशिप रन जबरदस्त रहा है
WWE दिग्गज रोमन रेंस का चैपियनशिप रन जबरदस्त रहा है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का हील रन जबरदस्त रहा है। उन्होंने समरस्लैम (SummerSlam 2020) में वापसी करते हुए हील गिमिक की शुरुआत की थी। अगले ही इवेंट में वो यूनिवर्सल चैंपियन बनने में सफल रहे थे। बाद में उनके ऐतिहासिक टाइटल रन की शुरुआत हुई और उन्होंने कई दिग्गजों को पराजित किया।

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 600 से भी ज्यादा दिन हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने WWE टाइटल को भी यूनिफाइड किया है। रोमन ने अपने रास्ते में आए सभी दिग्गजों को पराजित किया है लेकिन कुछ मौकों पर वो हार के करीब थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 मौकों के बारे में बात करेंगे जब रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के काफी करीब थे।

4- केविन ओवेंस (WWE Royal Rumble 2021)

youtube-cover

रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच Royal Rumble 2021 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इसके पहले रेंस ने ओवेंस को हराया हुआ था और उनकी दुश्मनी ज्यादा खतरनाक हो गई थी। इसी कारण दोनों के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। इस मैच में केविन जीत के काफी करीब थे। उन्होंने दो मौकों पर रोमन को लगभग हरा दिया था।

अंत में रेंस से हथकड़ी खुल नहीं रही थी और इसी बीच अगर ओवेंस खड़े हो जाते तो उन्हें टाइटल मिल जाता। काफी समय तक रेंस ने संघर्ष किया और रेफरी पर हमला भी किया। बाद में हेमन ने आकर हथकड़ी खोली और रोमन ने बड़ी जीत हासिल की। मैच में बोच हुआ था और ओवेंस चैंपियन बनने के काफी करीब थे।

3- फिन बैलर (Extreme Rules 2021)

youtube-cover

फिन बैलर ने अपने डीमन गिमिक के साथ Extreme Rules में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़ा था। 'डीमन' फिन बैलर को किसी भी सुपरस्टार ने हराया नहीं था और इसी वजह से लग रहा था कि रेंस के टाइटल रन का अंत हो जाएगा। मैच में डीमन ने प्रभावित किया और अंत में उनके लिए चीज़ें सही चल रही थी।

रेड लाइट्स चालू हो गई थी और वो रेंस पर अपना फिनिशर लगाने के लिए टॉप रोप पर चढ़ गए थे। सभी को लगा कि ट्राइबल चीफ चैंपियनशिप हार जाएंगे लेकिन अचानक से रोप्स टूट गई। इसी वजह से वो नीचे गिर गए। रोमन रेंस ने इस चीज़ का फायदा उठाकर बैलर को पराजित करते हुए टाइटल रिटेन किया।

2- ऐज (WWE Money in the Bank 2021)

youtube-cover

ऐज और रोमन रेंस का Money in the Bank 2021 में हुआ मैच शायद ही कोई भूल पाएगा। दरअसल, ऐज काफी समय से रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ना चाहते थे और उन्हें बड़े इवेंट में मौका मिला। उन्होंने हेड ऑफ द टेबल की बुरी हालत कर दी थी और वो जीत के काफी करीब आ गए थे।

इसी कारण लगने लगा था कि शायद दिग्गज नए चैंपियन बन जाएंगे। हालांकि, अंत में सैथ रॉलिंस ने दखल दी और इसी चीज़ का फायदा रोमन रेंस ने उठाया और जीत हासिल करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया। दोनों का यह मैच धमाकेदार साबित हुआ था और ऐज चैंपियन बनने के काफी करीब थे।

1- ब्रॉक लैसनर (WWE WrestleMania 38)

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WrestleMania 38 में मेन इवेंट मैच देखने को मिला था। उनका यह मुकाबला यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था जहां विजेता दोनों टाइटल्स को यूनिफाइड करता। इस मैच में किसी एक सुपरस्टार को विजेता के तौर पर चुनना काफी मुश्किल था।

दोनों पहले एक-दूसरे को हरा चुके थे। इस मैच में उन्होंने एक-दूसरे की बुरी हालत कर दी। अंत में ब्रॉक लैसनर ने F5 लगाया और पिन किया। लग रहा था कि लैसनर जीत दर्ज कर लेंगे लेकिन अंतिम समय पर ट्राइबल चीफ ने किकआउट किया। बाद में रेंस ने अपना फिनिशर लगाकर पिनफॉल से बड़ी जीत हासिल की।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now