इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालीं 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वालीं महिला सुपरस्टार्स
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वालीं महिला सुपरस्टार्स

2019 में लगभग हर एक आदमी सोशल मीडिया पर है। यह लोगों के अलावा रैसलिंग जगत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। WWE आजकल सोशल मीडिया के द्वारा फैंस को रॉ और स्मैकडाउन से जुड़ी खबर और अपडेट देती है। इसके अलावा हर एक WWE सुपरस्टार का भी सोशल मीडिया पर अकाउंट है।

रैसलर्स प्रसिद्ध सोशल साइट्स (इंस्टाग्राम और ट्विटर) पर WWE के बारे में बात करते हैं और इसके अलावा अपने निजी जीवन के बारे में भी फैंस को जानकारी देते रहते हैं। 2019 में कई सारे सुपरस्टार्स ने अपनी फ़्यूड को तैयार करने में इंस्टाग्राम का खूब उपयोग किया है।

ये भी पढ़ें:- वर्तमान चैंपियन को जल्द ही मिलेगा बहुत बड़ा पुश

बैकी लिंच और रोंडा राउजी की स्टोरीलाइन सोशल मीडिया पर हुई तगड़ी बहस से काफी ज्यादा गर्मा गयी थी। इसके अलावा सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के रिलेशनशिप के बारे में भी इंस्टाग्राम से ही पता चला था। कुल मिलाकर WWE में इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया साइट का बहुत ज्यादा महत्व है।

WWE के लगभग हर सुपरस्टार का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, जिसमें महिला सुपरस्टार्स भी शामिल हैं। इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोवर्स होना खुद एक सुपरस्टार के लिए बड़ी बात होती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 महिला सुपरस्टार्स के बारे में, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।


#5 एलेक्सा ब्लिस- 3.9 मिलियन

एलेक्सा ब्लिस WWE रॉ ब्रांड में काम करती हैं और फिलहाल स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए नम्बर 1 कंटेंडर हैं। वह 3 बार रॉ विमेंस चैंपियन और 2 बार स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी हैं।

सोशल साइट इंस्टाग्राम पर उनके 3.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वह कुल 259 लोगों को फॉलो करती हैं। एलेक्सा ब्लिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 2,560 पोस्ट डाल दी है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 बैकी लिंच- 4 मिलियन

बैकी लिंच वर्तमान रॉ विमेंस चैंपियन हैं और फिलहाल लेसी इवांस के साथ जबरदस्त फ़्यूड में शामिल हैं। वह एक्सट्रीम रूल्स में अपने बॉयफ्रेंड सैथ रॉलिंस के साथ मैच में हिस्सा लेने वाली हैं। लिंच ने रैसलमेनिया 35 का मेन इवेंट जीतकर इतिहास बना दिया था।

बैकी लिंच के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात की जाए तो उनके लगभग 4 मिलियन फॉलोवर्स है और वह 696 लोगों को फॉलो करती हैं। उन्होंने वहां अभी तक कुल 1,502 पोस्ट डाली है।


#3 साशा बैंक्स- 4 मिलियन

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन पिछले कुछ महीनों से WWE से बाहर चल रही हैं। वह अंतिम बार रॉ के एपिसोड में एक मैच के दौरान दिखाई दी थी। बैंक्स ने विमेंस चैंपियनशिप के अलावा टैग टीम टाइटल्स भी जीते हैं।

साशा बैंक्स के इंस्टाग्राम पर कुल 4 मिलियन फॉलोवर्स है, साथ ही वह 1,932 लोगों को अपने अकाउंट द्वारा फॉलो करती हैं। द बॉस ने इस सोशल मीडिया साइट पर कुल 2,551 पोस्ट डाल दी है।

ये भी पढ़ें:- WWE इतिहास के 4 सबसे खतरनाक विस्फोट

#2 पेज- 5.4 मिलियन

पेज को मेन रोस्टर में उनके डेब्यू के लिए हर एक WWE फैन जानता होगा। उन्होंने अपने पहले ही मैच में एजे ली को हराकर डीवाज़ चैंपियनशिप जीती थी। फिलहाल पेज गंभीर चोट के कारण रिटायर हो गयी हैं, लेकिन वह बैकस्टेज मैनेजमेंट में साथ काम कर रही हैं।

पेज के इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, इसके साथ ही वह 876 लोगों को फॉलो करती हैं। पेज ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम पर 1,995 पोस्ट डाल दी है।


#1 रोंडा राउजी- 12.4 मिलियन

पूर्व UFC स्टार ने 2018 में डेब्यू किया था और वह रैसलमेनिया 35 में मेन इवेंट के हिस्सा भी थीं। रोंडा राउजी ने WWE में रॉ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। राउजी ने अभी WWE से आराम लिया है, लेकिन वह जल्द ही वापसी करने वाली हैं।

'बेडेस्ट विमेन ऑन द प्लेनेट' के इंस्टाग्राम पर लगभग 12.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा राउजी ने 1,518 लोगों फॉलो किया हुआ है और 2,925 पोस्ट डाली हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के 3 सफल और 2 असफल टैग टीम पार्टनर

Quick Links

App download animated image Get the free App now