जॉन सीना के WWE में 5 चौंकाने वाले मूव्स जो शायद आपने नहीं देखे होंगे

WWE
WWE

जॉन सीना (John Cena) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। सीना ने 2002 में डेब्यू किया था और इसके बाद से वो कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। कुछ सालों की मेहनत के बाद वो WWE चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। साथ ही वो WWE के टॉप स्टार्स में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE ने WrestleMania में हुए 20 सबसे धमाकेदार और यादगार टाइटल चेंज का किया ऐलान, जॉन सीना की सबसे बड़ी जीत शामिल नहीं

जॉन सीना मैचों में अपने मूव्स के लिए जाने जाते हैं। वो सिमित मात्रा में मूव्स का उपयोग करते हैं। उनके मुख्य मूव्स फाइव नकल शकल और एटीट्यूड एडजस्टमेंट है। इसके अलावा वो अमूमन मैचों में कुछ अन्य मूव्स का उपयोग भी करते हैं। खैर, जॉन सीना ने अपने करियर में कुछ ऐसे भी मूव्स उपयोग किया है, जिनसे उन्हें अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। इसलिए हम जॉन सीना के 5 चौंकाने वाली मूव्स के बारे में बात करने वाले हैं।

5- जॉन सीना का WWE में स्टैंडिंग वर्टिकल सुप्लेक्स

जॉन सीना अपने करियर के शुरुआती समय में स्टैंडिंग वर्टिकल सुप्लेक्स लगाते हुए दिखाई देते थे। इस दौरान वो सुपरस्टार को उठाकर काफी समय तक हवा में रखते थे। साथ ही उसे थका देते हैं। वो बाद में वो उसे पटक देते हैं। देखा जाए तो उनका ये मूव काफी घातक रहता है क्योंकि विरोधी पूरी तरह से हिल जाता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए

वो शुरुआती करियर में इसके उपयोग करते थे। इसके बावजूद बीच में उन्होंने इसे बंद कर दिया था। खैर, 2015 में जॉन सीना ओपन चैलेंज दिया करते थे। इस समय वो अपने इस मूव को वापस लेकर आए थे। साथ ही उन्होंने स्टारडस्ट पर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच के दौरान स्टैंडिंग वर्टिकल सुप्लेक्स लगाया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- ड्रॉप किक

WWE
WWE

जॉन सीना सिमित मूव्स का उपयोग करते हैं। इसके चलते वो ड्रॉप किक का उपयोग नहीं करते हैं। खैर, वो समय-समय पर अपने इस मूव को लाते रहे हैं। जॉन सीना इसे सिर्फ खास मौकों पर उपयोग करते हुए दिखाई दिए हैं। दरअसल, उन्होंने ड्रॉप किक का उपयोग ज्यादातर भारीभरकम सुपरस्टार्स के खिलाफ किया है।

उन्होंने बिग ई, सैथ रॉलिंस, ब्रे वायट, केन के खिलाफ इस मूव का उपयोग किया है। इसके बावजूद अपने करियर के शुरुआती समय पर उन्होंने रिकिशी के खिलाफ इस ड्रॉप किक का उपयोग करते हुए सबको सरप्राइज कर दिया था। दरअसल, वो रिकिशी को गिरा नहीं पा रहे थे। इसके चलते उन्होंने टॉप-रोप से दिग्गज पर मिसल ड्रॉप किक लगा दी।

3- डाइविंग एल्बो ड्रॉप

इस मूव की तरह
इस मूव की तरह

जॉन सीना अक्सर मैचों में हाई-फ्लाइंग मूव्स का उपयोग नहीं करते हैं। इसके बावजूद जनवरी 2004 में राइनो के खिलाफ उनका एक मैच हुआ था। इस मैच में राइनो ने उनकी बुरी हालत कर दी थी और उन्हें पटक पाना मुश्किल था। इसके चलते सीना ने डाइविंग एल्बो ड्रॉप का उपयोग करके सबको चौंका दिया।

वो टॉप रोप पर चढ़े और फिर राइनो की पीठ पर डाइविंग एल्बो ड्रॉप लगा दिया। एल्बो ड्रॉप का उपयोग ब्रेट हार्ट और स्टीव ऑस्टिन भी किया करते थे। इसके बावजूद सीना ने इसे काफी अलग तरीके से उपयोग किया था। साथ ही सबको सरप्राइज कर दिया था। वो इस मूव को बाद में कभी भी लेकर नहीं आए।

2- थ्रोबैक

youtube-cover

जॉन सीना अपने करियर के शुरुआती समय में थ्रोबैक जर्सी पहनकर आते थे। वो उस समय एक नैक ब्रेकर मूव का उपयोग करते थे, जहां वो 360 डिग्री पलटकर सुपरस्टार पर नैक ब्रेकर लगाते थे। वो अपने इस मूव को थ्रोबाक कहते थे। खैर, उन्होंने अपने करियर के शुरुआती समय पर ही इस मूव का उपयोग किया है।

वो इस मूव को पहल काफी ज्यादा लगाते थे। इसके बावजूद बाद में उन्होंने इसका उपयोग करना बंद कर दिया। खैर, वो कर्ट एंगल, राइनो, अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन और ऐज जैसे बड़े दिग्गजों पर इस मूव का उपयोग करते हुए दिखाई दिए हैं। जॉन सीना को जरूर ही इस मूव को वापस लाना चाहिए।

1- एमो फ्लोजन

WWE
WWE

जॉन सीना ने 2011 में एमो फ्लोजन नाम के मूव को लाने का निर्णय लिया था। दरअसल, इस मूव को दिग्गज रेसलर मितसुहारु मिसावा ने बनाया था। खैर, जॉन सीना इस मूव को सबसे पहले WWE के पुराने डेवलपमेंटल ब्रांड OVW में काम करते हुए उपयोग किया करते थे। इसके बावजूद जब उन्होंने मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था और इस मूव का उपयोग करना बंद कर दिया।

अपने डेब्यू के लगभग 9 सालों के बाद जॉन सीना ने एमो फ्लोजन की वापसी कराई। उन्होंने इसे सीएम पंक के खिलाफ SummerSlam 2011 में उपयोग किया था। बाद में भी वो इसे लगाते हुए दिखाई दिए। खैर, जल्द ही उन्होंने इसे उपयोग करना पूरी तरह से बंद कर दिया। ये सीना के लिए बेहतर साबित हो सकता था।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE WrestleMania में सभी को चौंका दिया

Quick Links

App download animated image Get the free App now