5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी खतरनाक चोट से उनका करियर बर्बाद होते-होते रह गया

WWE सुपरस्टार्स डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस शामिल
WWE सुपरस्टार्स डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस शामिल

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। यहां ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं और कई बार सुपरस्टार्स चोटिल हो जाते हैं। WWE में सुपरस्टार्स पर अपने स्वास्थ्य और चोट का जोखिम रहता है। कई बार सुपरस्टार्स गलत तरीके से मूव्स लगाने या अन्य कारणों की वजह से चोटिल हो जाते हैं। इसके चलते उन्हें एक्शन से दूर रहना पड़ता हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 चीज़ें जो जॉन सीना ने WWE में की है लेकिन ब्रॉक लैसनर कभी नहीं कर पाए

किसी भी सुपरस्टार के लिए सबसे खराब पल उस समय आता है जब वो अपने करियर के शीर्ष पर रहता है। साथ ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा होता है। खैर, चोट की वजह से उन्हें एक्शन से बार होना पड़ता है और उनके करियर पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनका करियर चोट के कारण बर्बाद होते-होते रह गया।

5- WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। इस समय वो कंपनी के मुख्य स्टार्स में से एक है। खैर, 2015 में उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिला था। WWE ने उन्हें चैंपियन बनाया था और वो लगातार बड़े सुपरस्टार्स पर जीत दर्ज करते जा रहे थे। खैर, लाइव इवेंट के दौरान उन्हें चोट लग गई और यहां से उनकी बुरी किस्मत शुरू हुई। उन्हें अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त पुश मिल रहा था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरी तरह हराकर ब्रॉक लैसनर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

इसके बावजूद चोट के चलते सैथ रॉलिंस काफी महीनों तक एक्शन से दूर रहे। उन्हें इंजरी के चलते WWE चैंपियनशिप गंवाना भी पड़ी थी। खैर, रॉलिंस ने 2016 में वापसी की और अपना स्थान एक बार फिर हासिल किया। इसके बावजूद करियर के मुख्य समय पर चोटिल होना काफी निराशाजनक चीज़ रहती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स को WWE में आते ही जबरदस्त सफलता मिल रही थी। वो काफी कम समय में फैंस के बीच फेमस हो गए थे और उन्हें अच्छा पुश मिल रहा था। वो अपने करियर के शीर्ष पर थे लेकिन इसी दौरान 1998 में अंडरटेकर के साथ एक मैच में बुरी तरह चोटिल हो गए। उनकी गर्दन में काफी चोट आई थी।

इसके बाद वो कई सालों तक एक्शन से दूर रहे। लगभग 4 सालों के बाद उन्होंने ऐतिहासिक वापसी की। इस दौरान उनके करियर पर काफी ज्यादा असर पड़ा क्योंकि माइकल्स 1998 में अपने करियर के शीर्ष पर थे। साथ ही वो मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा रहते थे। खैर, 2002 में उनकी वापसी हुई और वो फिर पहले की तरह टॉप पर पहुँच गए।

3- फिन बैलर

फिन बैलर काफी आसानी से WWE के सबसे बड़े फेस बन सकते थे। इसके बावजूद चोट की वजह से उनके करियर पर बड़ा असर पड़ा था। दरअसल, 2016 में बैलर ने Raw में अपना डेब्यू किया था और काफी कम समय में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत ली थी। लग रहा था कि फैंस को नया टॉप स्टार मिल गया है।

इसके बावजूद अचानक से खबर आई कि बैलर चोटिल हो गए। इसके चलते उन्हें लगभग 1 साल तक एक्शन से दूर रहना पड़ा। साथ ही वापसी के बाद वो पहले की तरह खतरनाक नहीं रहे और WWE ने उन्हें एक मिड-कार्ड सुपरस्टार की तरह बुक करना शुरू कर दिया। अगर उन्हें चोट नहीं लगी होती तो शायद वो इस समय टॉप स्टार होते।

2- रोमन रेंस

रोमन रेंस को WWE में ज्यादा मौकों पर चोट नहीं लगी है। इसके बावजूद वो ल्यूकीमिया के चलते WWE के एक्शन से दूर हो गए थे। खैर, उस समय वो अपने WWE करियर के शीर्ष पर मौजूद थे और उस बीमारी ने उनके करियर को अचानक से रोक दिया। दरअसल, रोमन रेंस उस समय यूनिवर्सल चैंपियन थे।

साथ ही वो बतौर WWE सुपरस्टार्स शानदार काम कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें इस बीमारी के चलते 5-6 महीनों तक दूर रहना पड़ा। इससे उनके करियर और WrestleMania प्लान्स पर असर पड़ा। इसके साथ ही वो फिर काफी समय तक वर्ल्ड चैंपियन भी नहीं बन पाए थे। खैर, उन्होंने हील के रूप में वापसी की और अपने किय्र को फिर संभाला।

1- डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उनके WWE में ढेरों फैंस मौजूद है। इसके बावजूद अगर वो अपने करियर के मध्य में रिटायर नहीं होते तो शायद वो इस समय कंपनी के पोस्टर बॉय होते। दरअसल, WrestleMania 30 के बाद लग रहा था कि डेनियल ब्रायन अगले फेस बनेंगे।

इसके बावजूद उन्हें कंधे और गर्दन में गंभीर चोट आ गई। इसके चलते उन्हें रिटायरमेंट लेना पड़ा। लगभग 2 सालों तक एक्शन से दूर रहने के बाद उन्होंने अपनी वापसी की। वो अपने करियर के मुख्य समय पर चोटिल हो गए थे। इससे उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ। खैर, उन्होंने जरूर ही वापसी करते हुए जबरदस्त काम किया है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद शादी की

Quick Links

App download animated image Get the free App now