WWE ने एक और फेमस सुपरस्टार को किया सस्पेंड?

Ankit
WWE
WWE

WWE अब सुपरस्टार्स पर सख्ती दिखा रहा है, पहले उन्होंने नाया जैक्स जैसे रेसलर को सस्पेंड किया था। अब खबर आई है कि एक और रेसलर सस्पेंड किया गया है। ये कोई और नहीं बल्कि यंग टैलेंट ऑस्टिन थ्योरी हैं जिनको हाल ही में NXT से मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया था। ऑस्टिन थ्योरी को मेन रोस्टर में WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस की टीम में शामिल किया गया। अब बताया जा रहा है कि ऑस्टिन को सस्पेंड कर दिया है लेकिन इसका ऐलान नहीं किया गया है। रेसलिंग के बड़े जानकार डेव मैल्टजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि ऑस्टिन थ्योरी को सस्पेंड किया गया है लेकिन WWE द्वारा कोई घोषणा नहीं हुई है।

ऑस्टिन थ्योरी को लगभग एक महीने से WWE के टीवी पर नहीं देखा गया है। ऑस्टिन थ्योरी ने जून में WWE मेन इवेंट में हिस्सा लिया है। 23 साल के ऑस्टिन थ्योरी ने WWE को साल 2018 में ज्वाइन किया था। उससे पहले ऑस्टिन थ्योरी इंडी सर्किट में काम कर रहे थे। उन्होंने 2 साल NXT में बिताए जिसके बाद उन्हें मेन रोस्टर में शामिल किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि बुरे बर्ताव के कारण उन्हें सस्पेंड किया है।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

WWE को ऑस्टिन थ्योरी से हैं काफी सारे उम्मीदें

ऑस्टिन थ्योरी को तब पुश दिया गया था जब पॉल हेमन रेड ब्रांड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट थे। स्पोर्ट्सकीड़ा के टॉम कोलोहू ने बताया था कि ऑस्टिन थ्योरी के काम को लोग बैकस्टेज काफी पसंद कर रहे हैं

जबसे ऑस्टिन थ्योरी को मौका दिया गया है तभी से बैकस्टेज उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। बैकस्टेज लोग चाहते हैं कि वो कामयाब हो तभी उनको NXT से यहां लेकर आया गया है। सिर्फ जैलिना वेगा ही उनकी तारीफ नहीं करती हैं बल्कि ट्रिपल एच और पॉल हेमन भी उनका काम पसंद करते हैं।

ऑस्टिन थ्योरी से पहले WWE सुपरस्टार नाया जैक्स को सस्पेंड कर चुकी हैं। अब देखना होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स कब टीवी पर वापसी करते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने WCW स्टार्स से शादी की

Quick Links

App download animated image Get the free App now