WWE SmackDown, 25 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

SmackDown
SmackDown

क्लैश ऑफ चैंपियंस के पहले SmackDown का एपिसोड बढ़िया साबित हुआ। WWE ने SmackDown के लिए पहले ही कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी थी। कहा जा सकता है कि WWE ने काफी अच्छे मैच और सैगमेंट बुक किये। रोमन रेंस ने अंत में सबको चौंकाया और अपने भाई जे उसो पर हमला किया।

SmackDown का एपिसोड अच्छा था लेकिन इसे सबसे बढ़िया शो नहीं कहा जा सकता। WWE ने कुछ जगहों पर निराश किया वहीं कई मौकों पर फैंस का दिल जीता। इस वजह से कहा जा सकता है कि SmackDown के एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ों के साथ कुछ निराशाजनक चीज़ें भी देखने को मिली।

1- अच्छी बात: रोमन रेंस और एलेक्सा ब्लिस का एक फ्रेम में नजर आना

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड का साथ आना लगभग तय हो गया है। SmackDown के एपिसोड में ब्लिस के मैच में द फीन्ड नजर आए और इसके बाद ब्लिस का गिमिक पूरा ही बदल गया। वो काफी ज्यादा डरावनी हो गयी।

रिंग से जाते समय रोमन रेंस का थीम सॉन्ग बजा और इसी दौरान ब्लिस बैकस्टेज जा रही थी। साथ ही जब रोमन रेंस और पॉल हेमन स्टेज एरिया पर खड़े हुए थे तो एलेक्सा ब्लिस उन्हें पीछे से घूर रही थीं। इस एंगल से रोमन और फीन्ड के बीच स्टोरीलाइन टीज़ हो चुकी है।

1- बुरी बात: SmackDown में मैट रिडल की बुकिंग

मैट रिडल और किंग कॉर्बिन के बीच SmackDown के एपिसोड में एक सिंगल्स मैच देखने को मिला और इस मैच में लग रहा था कि रिडल को जीत मिल जाएगी।

ऐसा कुछ नहीं हुआ। किंग कॉर्बिन ने अंत में मैट रिडल को क्लीन हरा दिया। ये एक निराशाजनक चीज़ रही। मैट रिडल को WWE टॉप स्टार बनाना चाहता था लेकिन अब शायद रिडल को लेकर WWE का निर्णय बदल गया है।

ये भी पढ़े:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 25 सितंबर, 2020

2- अच्छी बात: इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए बिल्डअप

इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए क्लैश ऑफ चैंपियनशिप में लैडर मैच होगा। WWE ने काफी अच्छे से SmackDown में इसे बुक किया। शुरुआत में प्रोमो सैगमेंट बढ़िया थे।

इसके साथ ही नॉन-टाइटल ट्रिपल थ्रेट मैच भी शानदार रहा। सैमी जेन ने अंत में अपने दिमाग का उपयोग किया और एजे स्टाइल्स की जीत को चुराया। साथ ही स्टाइल्स ने लैडर पर चढ़कर IC टाइटल्स को निकाला था और ये भी रोचक चीज़ रही।

2- बुरी बात: SmackDown में मिस्ट्री सुपरस्टार का अबतक सामने नहीं आना

WWE काफी समय से मिस्ट्री विमेंस सुपरस्टार के बारे में टीज़ कर रहा है। हर हफ्ते एक विंटेज प्रोमो देखने को मिलता है लेकिन WWE स्टोरीलाइन को आगे ही नहीं बढ़ा रहा है।

अब हर एक फैन को पता चल गया है कि वो सुपरस्टार असल में कार्मेला है। इसके बावजूद भी WWE लगातार इसे टीज़ करते जा रहा है। ये एक खराब चीज़ रही।

ये भी पढ़ें:- WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के बारे में 5 रोचक बातें जो शायद किसी को पता नहीं होगी

Quick Links

App download animated image Get the free App now