रोमन रेंस द्वारा साल 2020 में सभी पीपीवी में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर

रोमन रेंस इस समय WWE में छाए हुए है। पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें इस समय रोमन रेंस के ऊपर है। समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी की थी और ब्रॉन स्ट्रोमैन, फीन्ड के ऊपर हमला किया था। इसके बाद उन्होंने हील टर्न ले लिया था। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए है। वैसे भी रोमन रेंस बड़े सुपरस्टार हैं।

ये भी पढ़ें: "गोल्डबर्ग बहुत ही लापरवाह रेसलर है क्योंकि उनसे लड़ने के बाद दूसरे सुपरस्टार्स की आंखों में आंसू रहते हैं"

किसी भी पीपीवी में रोमन रेंस के मैच पर भी सभी की नजरें होती है। वो बड़े सुपरस्टार हैं और उनका बड़ा मैच होता है। हालांकि साल के सबसे बड़े इवेंट रेसलमेनिया का हिस्सा वो इस बार नहीं थे। इस वजह से फैंस को थोड़ा बहुत निराशा हुई थी। मार्च के बाद से अगस्त में रोमन रेंस ने WWE में वापसी की थी। इस साल सभी पीपीवी का हिस्सा रोमन रेंस अभी तक नहीं हो पाए है लेकिन जितने पीपीवी में भी वो रहे हैं सभी में कमाल का काम किया है। तो आइए साल 2020 में रोमन रेंस द्वारा पीपीवी में किए प्रदर्शन पर एक नजर।

WWE रॉयल रंबल 2020 में रोमन रेंस

Enter caption

वैसे इस समय WWE रॉयल रंबल के हैडलाइन ब्रॉक लैसनर रहे थे। क्योंकि उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री की थी।ब्रॉक लैसनर ने 13 सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया था। इस बार रॉयल रंबल में ये कहा जा रहा था कि रोमन रेंस की जीत होगी। क्योंकि पिछले साल रोमन रेंस को ज्यादा पुश नहीं दिया गया और वो उस समय फैंस के बीच फेमस हो गए थे। लेकिन रॉयल रंबल में हुआ कुछ अलग ही।

रोमन रेंस 26वे नंबर पर रॉयल रंबल मैच पर एंट्री की थी। रोमन रेंस ने डॉल्फ जिगलर और ऐज को एलिमिनेट किया था। अंत में ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस रिंग में बचे थे। दोनोें के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। बाजी ड्रू मैकइंटायर ने यहां पर मारी। रोमन रेंस को मैकइंटायर ने एलिमिनेट कर रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके अलावा रोमन रेंस ने सिंगल्स मैच में किंग कॉर्बिन को फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच में भी हराया था।

WWE सुपर शो डाउन

27 फरवरी, 2020 को सऊदी अरब में WWE सुपर शो डाउन का आयोजन हुआ था। रोमन रेंस की रॉयल रंबल के बाद से किंग कॉर्बिन के साथ स्टोरीलाइन चल रही थी। किंग कॉर्बिन के साथ इस पीपीवी में रोमन रेंस का मैच हुआ था। ये स्टील केज मैच था। सुपर शोडाउन में इस मैच ने फैंस का दिल जीत लिया। खासतौर पर रोमन रेंस ने सऊदी अरब के फैंस के दिल में एक बार और जगह बना ली। रोमन रेंस ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की थी। लगभग 13 मिनट तक इनके बीच ये मुकाबला चला था। अंत में रोमन रेंस ने बाजी इस मैच में मारी थी।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों हैल इन ए सैल 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो का रीमैच WWE का सबसे सही फैसला है

WWE समरस्लैम

Enter caption

WWE समरस्लैम का मैच कार्ड इस बार काफी शानदार था। फैंस को जिस सरप्राइज का इंतजार था वो यहां पर मिला। रोमन रेंस रेसलमेनिया के बाद से WWE से बाहर थे। किसी को पता नहीं था कि वो कब वापसी करेंगे। समरस्लैम के मेन इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के बीच शानदार मैच हुआ था। ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में द फीन्ड ने जीत हासिल कर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

द फीन्ड को इसके बाद जश्न का मौका नहीं मिला। रोमन रेंस ने अचानक वापसी कर सभी को चौंका दिया था। रोमन रेंस ने द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को बुरी तरह यहां पीटा। यहां से उन्होंने हील टर्न ले लिया था। रोमन रेंस ने यहां यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती सीधे पेश कर दी थी। ये इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज WWE ने अभी तक दिया है।

WWE पेबैक

WWE इतिहास में पहली बार हुआ कि एक हफ्ते के अंतराल में दो पीपीवी हुए थे। समरस्लैम के एक हफ्ते बाद WWE पेबैक का आयोजन हुआ था। यहां यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच रोमन रेंस, द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच हुआ था। Payback पीपीवी के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को नो होल्ड्स बार्ड ट्रिपल थ्रेट मैच में हराते हुए दूसरी बार अपने करियर में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता था। रोमन रेंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिन करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

इस पीपीवी में एक हील के रूप में शानदार अंदाज में रोमन रेंस नजर आए था। उन्होंने मैच के बीच में एंट्री की और दोनों सुपरस्टार्स पर हमला किया था।

WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस

Enter caption

WWE पेबैक में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। और इसके बाद उनके पहले प्रतिद्वंदी जे उसो थे। ये भी काफी चौंकाने वाली बात रही थी। जे उसो और रोमन रेंस के बीच क्लैश ऑफ चैंपियंस में शानदार मैच हुआ था। रोमन रेंस ने यहां अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।

ये मैच काफी शानदार रहा था। शुरूआत मे करीब 10 मिनट तक रोमन रेंस ने जे उसो को कोई मौका नहीं दिया था। लेकिन बहुत देर बार जे उसो ने थोड़ा ताकत इस मैच में दिखाई थी। मैच के अंत में रोमन रेंस ने 2 स्पीयर जे उसो को मारे थे। रोमन रेंस ने इस बीच लगातार जे उसो को हार मानने के लिए भी कहा। जे उसो ने हार फिर भी नहीं मानी। इस बीच जिमी उसो भी रिंग में आ गए थे। उन्होंने जे उसो को काफी समझाया। लेकिन अंतत जिमी उसो ने हार मान ली थी। रोमन रेंस ने इस तरह अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड कर लिया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now